फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: जेल में कटेंगे आर्यन के पांच दिन और नोरा-जैकलीन को समन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 14 Oct 2021 07:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryans five days in jail and Nora-Jacqueline summoned read 10 big entertainment news
आर्यन खान,नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल कुछ दिन और जेल में ही रहना होगा। मामले में 14 अक्तूबर यानी गुरुवार को हुई कई घंटे की सुनवाई के बाद मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर बुधवार को सुनवाई करेगा। आर्यन के साथ अब अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को 5 दिन और जेल में रहना होगा। आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने हाईकोर्ट में शौविक चक्रवर्ती के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले में तर्क यह था कि ड्रग्स की कोई जब्ती नहीं हुई, लेकिन हमारे मामले में जब्ती हुई है। वहीं, एएसजी के देर से पहुंचने के कारण कार्यवाही लेट शुरू हुई। उन्होंने कोर्ट में पहुंचते ही देरी के लिए माफी मांगी। आर्यन का आज जेल में 7वां दिन है।



Aryan Khan Bail: पांच दिन और जेल में रहेगा आर्यन खान, 20 अक्तूबर को अदालत सुनाएगी फैसला

 

Filmy Wrap: Aryans five days in jail and Nora-Jacqueline summoned read 10 big entertainment news
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने  पूछताछ के लिए नोरा को दफ्तर बुलाया है। इस मामले पर पूरी छानबीन के बाद ही अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को समन भेजा गया है। जैकलीन को कल यानि 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल यह पूरा मामला ₹200 की धोखाधड़ी का है जिसमें सुकेश चंद्रशेखर नाम के एक रंगादारी वसूलनें वाले का नाम है।



ED Summons Nora Fatehi: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन, 200 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Filmy Wrap: Aryans five days in jail and Nora-Jacqueline summoned read 10 big entertainment news
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

 क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आर्यन आर्थर जेल में बंद है, लेकिन शाहरुख खान अपने बेटे को बाहर निकालने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स भी उनका साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक कई स्टार्स शाहरुख खान और आर्यन खान के सपोर्ट में ट्वीट कर चुके हैं, जिसमें कमाल आर खान भी शामिल हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे बड़े स्टार्स भी हैं, जिन्होंने आर्यन या फिर शाहरुख खान के मुश्किल समय पर चुप्पी साथ रखी है। वहीं, अब ऐसे कलाकारों को कमाल आर खान ने जमकर खरी खोटी सुनाई है। दरअसल, कमाल आर खान ने एक साथ कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने स्टार्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है।

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे स्टार्स पर भड़के कमाल खान, यूं की कंगना की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryans five days in jail and Nora-Jacqueline summoned read 10 big entertainment news
फिल्म गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ शायद ही किसी ने नहीं देखी होगी। इस फिल्म में एक तरफ भारत और पाकिस्तान का बंटवारा दिखाया गया था, तो साथ ही सकीना और तारा की खूबसूरत लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में सकीना के किरदार में अभिनेत्री अमीषा पटेल और तारा के किरदार में सनी देओल नजर आए थे। वहीं, अब सालों बाद बड़े पर्दे पर अमीषा पटेल और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए आ रही है। जी हां, 'गदर' का सीक्वल यानी 'गदर 2' में अमीषा पटेल और सनी देओल साथ नजर आएंगे। 
 

Gadar 2: बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल और अमीषा पटेल, फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान कल

 

 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryans five days in jail and Nora-Jacqueline summoned read 10 big entertainment news
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक ले लिया है। दोनों की मंजिल अब जुदा हो गई है। शादी के चार साल बाद दोनों के तलाक की सूचना से उनके फैंस काफी परेशान हुए थे। जिसके बाद दोनों को प्रशंसकों से प्राइवेसी की गुहार लगानी पड़ी थी। तलाक के बाद अब दोनों हस्तियां अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन 2 स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य संग तलाक के ऐलान के बाद अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, नागा चैतन्य अपनी अपकमिंक प्रोजेक्ट को प्रमोट कर रहे हैं। अब इतने दिनों के बाद पहली बार सामंथा रुथ प्रभु को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।

सोशल मीडिया: चैतन्य से अलग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं सामंथा, पशु चिकित्सक के पास ले गईं थीं पालतू कुत्ते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed