फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkumar Vs Ayushmann: राजकुमार राव ने फिर पकड़ा आयुष्मान कनेक्शन, ये है दोनों की रेस का ताजा स्कोर

Thu, 14 Oct 2021 07:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Vs Ayushmann: Rajkumar Rao again caught the Ayushman connection here is the latest score of both the races
राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में एक साथ नजर आए अभिनेता राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के बीच चल रही हिंदी सिनेमा के कंटेट ड्रिवेन सिनेमा का पोस्टर ब्वॉय बनने की रेस अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। आयुष्मान खुराना का हिंदी सिनेमा में लेवल बदल देने वाली फिल्म ‘अंधाधुन’ बनाने वाली कंपनी के साथ अपनी पिछली फिल्म करने के बाद राजकुमार राव ने अब आयुष्मान खुराना को लेकर अपनी पिछली फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। ‘भीड़’ नाम की इस फिल्म का एलान गुरुवार को हुआ। राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना ने बड़े परदे पर अपना करियर आगे पीछे ही शुरू किया और हिंदी फिल्म जगत में इन दिनों दोनों के बीच कथानक आधारित फिल्मों को लेकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा चल रही है।

Rajkumar Vs Ayushmann: Rajkumar Rao again caught the Ayushman connection here is the latest score of both the races
राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘विकी डोनर’ से आयुष्मान खुराना का अवतार बड़े परदे पर हुआ। राजकुमार राव तब तक ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके थे। इसके बाद राजकुमार ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’, ‘चिट्टगांव’, ‘तलाश’, ‘काय पो चे’ जैसी फिल्मों से नाम कमाया तो आयुष्मान ने अपनी पहली हिट फिल्म के बाद ’नौटंकी साला’, ‘बेवकूफियां’ और ‘हवाईजादा’ जैसी तीन लगातार फ्लॉप फिल्में दे डालीं। उधर, राजकुमार राव की मुलाकात हंसल मेहता से हो चुकी थी और दोनों की साथ बनी पहली फिल्म ‘शाहिद’ ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिला दिया। यहां तक आने में आयुष्मान को 2018 तक इंतजार करना पड़ा। उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए मिला।

Rajkumar Vs Ayushmann: Rajkumar Rao again caught the Ayushman connection here is the latest score of both the races
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2018 के बाद से ही इन दोनों कलाकारों यानी राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के बीच की दौड़ रोचक हिस्से में पहुंची है। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को छोड़ दें तो नेशनल अवार्ड जीतने के बाद से सिनेमाघरों में आयुष्मान की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उनकी पिछली फिल्म ‘अनेक’ उन्हीं अनुभव सिन्हा के साथ बनी है जिनके साथ राजकुमार राव की फिल्म ‘भीड़’ गुरुवार को अनाउंस हुई। आयुष्मान की एक फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज को तैयार है और एक फिल्म वह ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) के नाम से भी पूरी कर चुके हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म जो अनाउंस हुई, वह है, ‘एक्शन हीरो’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Vs Ayushmann: Rajkumar Rao again caught the Ayushman connection here is the latest score of both the races
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने के बाद राजकुमार राव ने पैसा खूब कमाया और नाम उनका इस बीच तमाम ऐसी फिल्मों से जुड़ता रहा जिन्हें देखकर उनके प्रशंसकों को काफी सदमा पहुंचा। गनीमत यही रही कि अब जाकर उन्होंने अपना ट्रैक दुरुस्त करने का फैसला कर लिया है और हाल ही में आयुष्मान की फिल्म ‘अंधाधुन’ बनाने वाली कंपनी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘मोनिका ओ माई डॉर्लिंग’ पूरी की है। कोरोना संक्रमण काल में राजकुमार राव को ओटीटी पर भी खूब शोहरत मिली। ओटीटी पर रिलीज हुईं उनकी तीनों फिल्मों ‘लूडो’, ‘छलांग’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ को दर्शकों से काफी सराहना मिली। इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘रूही’ भी कमाई करने में कामयाब रही। अब उनकी एक और फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Rajkumar Vs Ayushmann: Rajkumar Rao again caught the Ayushman connection here is the latest score of both the races
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी नई फिल्म ‘भीड़’ को लेकर राजकुमार राव खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘बतौर अभिनेता मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तरफ खिंचाव महसूस करता हूं जो एक बहस शुरू कर सकें। मैं चाहता हूं कि मेरा काम लोगों को सोचने पर मजबूर करे। ये फिल्म एक अहम विषय पर है और इसका किरदार जो मैं करने जा रहा हूं, वह मुझे अभिनय के एक नए विस्तार तक ले जाने वाला है।’ फिल्म ‘भीड़’ की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की संभावना है और इसके लिए अनुभव सिन्हा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास का इलाका चुना है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed