सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक ले लिया है। दोनों की मंजिल अब जुदा हो गई है। शादी के चार साल बाद दोनों के तलाक की सूचना से उनके फैंस काफी परेशान हुए थे। जिसके बाद दोनों को प्रशंसकों से प्राइवेसी की गुहार लगानी पड़ी थी। तलाक के बाद अब दोनों हस्तियां अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन 2 स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य संग तलाक के ऐलान के बाद अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, नागा चैतन्य अपनी अपकमिंक प्रोजेक्ट को प्रमोट कर रहे हैं। अब इतने दिनों के बाद पहली बार सामंथा रुथ प्रभु को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।
सोशल मीडिया: चैतन्य से अलग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं सामंथा, पशु चिकित्सक के पास ले गई थीं पालतू कुत्ते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन