{"_id":"6167f772e05fee6fcf3c4aae","slug":"shabana-azmi-reveals-what-happens-during-her-fight-with-javed-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी का खुलासा: बताया कैसे जावेद अख्तर के साथ सुलझाती हैं लड़ाई? बोलीं- उतावलेपन से सिर्फ पछतावा होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शबाना आजमी का खुलासा: बताया कैसे जावेद अख्तर के साथ सुलझाती हैं लड़ाई? बोलीं- उतावलेपन से सिर्फ पछतावा होता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 14 Oct 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी और जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने गीतकार जावेद अख्तर के साथ अपनी खुशहाल शादी के राज का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब भी हम दोनों के बीच बहस होती है, तो हम उस पर तब तक चर्चा करते हैं, जब तक मन की स्थिति शांत न हो जाये। शबाना का मानना है कि किसी भी रिश्ते में पार्टनर को स्पेस जरूर देना चाहिए और रिश्ते को बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। उनका कहना है कि एक अनुकूल शादी रिश्तों की सबसे अधिक पोषक है, लेकिन फिर भी आपको उस पर काम करना होता है। गौरतलब है कि शबाना और जावेद ने एक-दूसरे से लव मैरिज की थी।
शबाना आजमी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ प्रयास करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन अपने पार्टनर के साथ नहीं.. क्यों? क्योंकि हम एक-दूसरे को हल्के में लेते हैं और एक-दूसरे के स्पेस का सम्मान नहीं करते हैं।
2 of 5
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी ने प्यार पर अपना विचार भी बताया। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी की गर्दन को नीचे करने से बेहतर उतना रहने देना है, जितना वह मेरी रहने दे। सौभाग्य से हम दोनों वह काम कर रहे हैं, जिसके लिए हम दीवाने हैं। इसलिए हम दोनों एक-दूसरे से ऐसी कोई मांग नहीं करते हैं, जो विशेष हो और किसी अन्य की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो।
3 of 5
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी ने बताया कि वह जावेद अख्तर के साथ अपने झगड़े कैसे सुलझाती हैं। उन्होंने कहा, मैंने और जावेद ने लगातार एक चीज पर काम किया है। यह चीज है कि जब भी लड़ाई हो तो दो जादुई शब्दों का इस्तेमा करना चाहिए जो हैं 'इसे छोड़ दो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द एम्पायर में शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
यानी जब भी किसी चीज पर लड़ाई हो तो एक-दूसरे से कहना चाहिए 'इसे छोड़ दो'। उन्होंने कहा कि किसी चीज को लेकर नाराज नहीं होना चाहिए। ज्यादा दिनों तक उसे लेकर बैठे नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने से चारों तरफ नकारात्मक चीजें फैलती हैं। जब भी दोनों बेहतर मानसिक स्थिति में हों, इन चीजों को निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर, शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा कि क्रोध और उतावलापन आपको भयानक और अनुचित बातें कहने पर मजबूर कर सकता है, जिसका आपको केवल पछतावा होगा। शबाना और जावेद ने 1984 में शादी की थी। वे मुंबई में एक साथ रहते हैं। शबाना से पहले जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी और जब उन्हें शबाना आजमी से प्यार हुआ, तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और शबाना से निकाह किया। पहली शादी से जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम फरहान अख्तर और बेटी का नाम जोया अख्तर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।