फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: माधुरी ही नहीं इस हीरोइन के साथ भी इंटीमेट सीन करते हुए होश खो बैठे थे विनोद खन्ना, सेट पर हो गया था ऐसा माहौल

Thu, 14 Oct 2021 02:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Oct 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Vinod khanna and dimple kapadia kissing story when actor lost control during intimate scene
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आज से ही नहीं बल्कि काफी पुराने समय से बोल्ड फिल्में बनाई जाती रहीं हैं। साथ ही फिल्म में अक्सर इंटीमेट सीन या गाने भी फिल्माए जाते हैं जिन्हें देखना दर्शक पसंद भी करते हैं। हालांकि पर्दे पर बेहद रोमांटिक नजर आने वाले इन सीन्स को फिल्माने के पीछे की कहानी कई बार बेहद अजीब और भयावह भी हो जाती है। बॉलीवुड की कई हीरोइने ऐसी रही हैं जिन्हें किसिंग सीन या इंटीमेट सीन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इन अभिनेत्रियों ने खुलकर अपने अनुभव भी साझा किए थे।



इस हीरोइन संग इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना

बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे रहे हैं जो किसिंग सीन या इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो चुके हैं।इसमें विनोद खन्ना का नाम भी शामिल है जो कई बार ऐसे इंटीमेट सीन करते हुए अपने होश खो बैठते थे। माधुरी दीक्षित के साथ उनके इंटीमेट सीन की तो चर्चा हुई ही थी साथ ही एक और ऐसी हीरोइन थी जिसके साथ सीन देते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे।

Vinod khanna and dimple kapadia kissing story when actor lost control during intimate scene
विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट की फिल्म 'मार्ग' में विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ काम कर रहे थे।  फिल्म में दोनों को एक रोमांटिक सीन शूट करना था। इसमें दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी था। हालांकि ये सीन करते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो गए और निर्देशक के कट बोलने के बाद भी वो डिंपल कपाड़ियो को किस करते रह गए थे।

Vinod khanna and dimple kapadia kissing story when actor lost control during intimate scene
विनोद खन्ना

फिल्म का ये सीन रात के वक्त शूट किया जा रहा था ऐसे में सेट की लाइट पूरी तरह से डीम कर दी गई थी। जैसे ही महेश भट्ट ने सीन के लिए एक्शन बोला विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया में किसिंग सीन होने लगी लेकिन विनोद खन्ना कट बोलने के बाद भी नहीं रुके। बताते हैं कि इससे डिंपल कपाड़िया काफी घबरा गई थीं और सीधे भागकर मेकअप रूम में चली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod khanna and dimple kapadia kissing story when actor lost control during intimate scene
माधुरी के साथ विनोद खन्ना - फोटो : Social Media

कुछ ऐसी ही हरकत विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित के साथ भी की थी। फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित उम्र में बेहद बड़े अभिनेता विनोद खन्ना के साथ रोमांटिक सीन्स देते नजर आई थीं। इस फिल्म में भी ऐसे इंटीमेट सीन देते हुए विनोद खन्ना अपने होश खो बैठे थे और कुछ देर तक माधुरी को किस करते रह गए थे। इससे माधुरी काफी नाराज हो गई थीं।

विज्ञापन
Vinod khanna and dimple kapadia kissing story when actor lost control during intimate scene
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

इसके बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था कि जब वो इस सीन को शूट कर रही थीं तो काफी नर्वस थीं। हालांकि विनोद खन्ना भी नर्वस थे और बाद में उन्होंने माधुरी से माफी भी मांगी थी। माधुरी दीक्षित ने फिल्म कर तो ली थी लेकिन उन्हें आज भी इसे करने का पछतावा होता है। जब वो उस सीन को याद करती हैं तो उन्हें बहुत खराब महसूस होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed