फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: 20 साल की उम्र से ड्रग्स ले रहा आर्यन खान, एनसीबी ने सबूत पेश कर कहा- दूसरे देशों में भी किया नशा

Thu, 14 Oct 2021 02:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 14 Oct 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Aryan Khan has been taking drugs since the age of 20, NCB presented evidence and said – intoxicated in other countries too
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : अमर उजाला

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में आज (14 अक्तूबर) सुनवाई चल रही है। इस दौरान आर्यन के वकील ने तमाम दलीलें दीं तो सरकारी वकीलों ने कई सबूत पेश किए। सरकारी वकीलों का कहना है कि आर्यन लंबे समय से ड्रग्स की चपेट में था। भले ही मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में उसके पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई, लेकिन वह ड्रग्स का सेवन करता रहा है। वह ड्रग पैडलर के संपर्क में भी था। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ, वह सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं था। उसे आर्यन खान भी कंज्यूम करने वाला था। इस मामले में आर्यन ने पहले ही कबूल किया है कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है।

Revealed: Aryan Khan has been taking drugs since the age of 20, NCB presented evidence and said – intoxicated in other countries too
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

4 साल से ले रहे हैं ड्रग्स
आर्यन ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूला था कि वह 4 साल से शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। यानि आर्यन 20 साल की उम्र में ही ड्रग्स की दुनिया में कदम रख चुका था।

Revealed: Aryan Khan has been taking drugs since the age of 20, NCB presented evidence and said – intoxicated in other countries too
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे देशों में भी ली ड्रग्स
आर्यन ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश से बाहर यूके, दुबई और अन्य देशों में भी ड्रग्स का सेवन किया है। वह अक्सर अपने दोस्त अरबाज के साथ ड्रग्स लेता है। वह दोनों 15 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Revealed: Aryan Khan has been taking drugs since the age of 20, NCB presented evidence and said – intoxicated in other countries too
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज मर्चेंट के पास मिली ड्रग्स
अरबाज मर्चेंट आर्यन खान के साथ क्रूज में सवार थे। एनसीबी को इसके पास से 6 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि क्रूज के रवाना होते ही आर्यन और अरबाद ड्रग्स का सेवन करने वाले थे।
विज्ञापन
Revealed: Aryan Khan has been taking drugs since the age of 20, NCB presented evidence and said – intoxicated in other countries too
आर्यन खान - फोटो : Instagram

फोन से हुए कई खुलासे
एनसीबी ने सभी आरोपियों के फोन की जांच की और पाया कि आर्यन और अरबाज कई ड्रग पेडलर और ड्रग सप्लायर के संपर्क में था। कोर्ट में एनसीबी ने ये तमाम सबूत पेश किए हैं। जिसकी वजह से पहले भी कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed