फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Box Office: कमाई के मामले में बॉलीवुड को मात देती हैं भोजपुरी की ये टॉप फिल्में

Thu, 14 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 14 Oct 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Box Office: These top 5 films of Bhojpuri beat Bollywood in terms of earning
टॉप भोजपुरी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

देश में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में भी काफी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा भोजपुरी सिनेमा भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। इसके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इन चाहने वालों के कारण ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कम बजट में बनी ये भोजपुरी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है, बल्कि ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों को भी कमाई के मामले में मात देती हैं। जिन फिल्मों की आज हम बात कर रहे हैं उन्हें तैयार करने में ज्यादा से ज्यादा चार करोड़ का खर्चा आया है, लेकिन कमाई छप्पर फाड़ के हुई है। आइए जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा की वो कौन सी पांच सबसे बड़ी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की।

Bhojpuri Box Office: These top 5 films of Bhojpuri beat Bollywood in terms of earning
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : सोशल मीडिया
ससुरा बड़ा पईसावाला
ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। ये भोजपुरी सिनेमा की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार रानी चटर्जी और मनोज तिवारी हैं। इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपए की कमाई की है। 
Bhojpuri Box Office: These top 5 films of Bhojpuri beat Bollywood in terms of earning
प्रतिज्ञा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिज्ञा
पवन सिंह, दिनेश लाल निरहुआ और पाखी हेगड़े स्टारर फिल्म प्रतिभा, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म ने कुल 21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Box Office: These top 5 films of Bhojpuri beat Bollywood in terms of earning
गंगा - फोटो : सोशल मीडिया

गंगा
साल 2006 में रिलीज हुई ये वो भोजपुरी फिल्म है, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन ने काम किया था। इस फिल्म में मनोज तिवारी भी थे। इस फिल्म ने कुल 35 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। अभिनेत्रियों की बात करें तो इसमें हेमा मालिनी और नगमा थे। 

विज्ञापन
Bhojpuri Box Office: These top 5 films of Bhojpuri beat Bollywood in terms of earning
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
जेपी दत्ता के अलावा भोजपुरी में भी एक बॉर्डर फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ थे। ये फिल्म साल 2018 में ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed