फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: राम गोपाल वर्मा ने कहा- एनसीबी ने आर्यन खान को 'सुपरस्टार' बना दिया

Thu, 14 Oct 2021 12:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Oct 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma says Aryan has been made super duper star by NCB
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ लगाए गए आरोपों से कुछ नहीं निकलेगा। उन्होंने आर्यन के खिलाफ ड्रग्स मामले पर अपनी राय साझा करने के लिए कई ट्वीट किये हैं। गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। अभी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। राम गोपाल वर्मा का कहना है कि एनसीबी ने आर्यन खान को सुपरस्टार बना दिया है।



उन्होंने व्यंग्य के तौर पर कहा है कि एनसीबी को आर्यन को 'असाधारण लॉन्च' का श्रेय दिया जाना चाहिए। आर्यन खान पर लगाये गये आरोपों से कुछ भी नहीं निकलेगा और वह निश्चित रूप से बाहर आ जाएगा। अगर शाहरुख के बेटे को भी नहीं बख्श रहे हैं, तो सोचिए कि हम आपका क्या करेंगे।
 

Ram Gopal Varma says Aryan has been made super duper star by NCB
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

उन्होंने कहा, मैं शर्त लगा सकता हूं कि आने वाले वक्त में आर्यन खान जिंदगी के बारे में कहेंगे कि उन्होंने पिता शाहरुख खान से ज्यादा जेल में और एनसीबी से सीखा है। आर्यन का जेल का अनुभव उसके लिए फायदेमंद साबित होगा। इन अनुभवों से वह और सुपर शार्प हो रहा है। 

 

Ram Gopal Varma says Aryan has been made super duper star by NCB
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि शाहरुख के सच्चे फैंस को एनसीबी का धन्यवाद कहना चाहिए। अब आर्यन खान सुपर स्टार बन जाएंगे। शाहरुख खान ने पिता होने के नाते अपने बेटे को सिर्फ स्टार बनाया, लेकिन एनसीबी ने उसकी जिंदगी का वह पहलू दिखाकर जो उसके पिता नियंत्रित नहीं कर रहे, उसे सुपर सेंसिटिव एक्टर बना रही है। एनसीबी उसे जमीनी हकीकत दिखा रही है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस और पर्सनैलिटी उम्दा हो होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma says Aryan has been made super duper star by NCB
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा ने यहां तक कह डाला कि आर्यन खान भविष्य में कहेंगे कि उन्होंने जेल में सबसे ज्यादा सीखा है।

 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma says Aryan has been made super duper star by NCB
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने कहा,  शाहरुख का सच्चा फैन होने के नाते मैं कहना चाहता हूं, एनसीबी की जय। गौरतलब है कि जब से एनसीबी ने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है तब से ही फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शाहरुख खान के समर्थन में उतर आई हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आर्यन खान, शाहरुख का बेटा होने का कारण टारगेट हो रहा है। उन्होंने कहा था कि आर्यन खान को टारगेट करने की वजह शाहरुख खान ही हैं। सिर्फ आर्यन के बारे में ही बात की जा रही है, जबकि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे अन्य लोग भी हैं।  कुछ लोग शाहरुख खान के साथ हिसाब बराबर कर रहे हैं। आर्यन खान मामले में ऐसे लोगों के पास शाहरुख के साथ हिसाब पूरा करने का पूरा मौका है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed