शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है। यशराज फिल्म ने आज 'पठान' का इंट्रो वीडियो जारी कर दर्शकों को सुचित किया है कि यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। बता दें कि दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में किंग खान का अभिनय देखा था। अब शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे से उनके कम बैक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को फिल्म की तारीख याद रखने के लिए कहा है।
Filmy Wrap: ‘पठान’ की रिलीज डेट आई सामने और आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार क्लीन चिट मिलती दिखाई दे रही है। उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित होता हो कि वह एक बड़ी साजिश या एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे। दरअसल एनसीबी मुंबई की यूनिट के आरोपों के विपरीत, एसआईटी (विशेष जांच दल) ने एचटी के साथ अपनी जांच के कुछ निष्कर्ष साझा किए हैं जिसमें बताया गया है कि आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं था।
Drugs Case: ड्रग्स केस में आर्यन खान के खिलाफ एसआईटी को नहीं मिला कोई सबूत, NCB बोली- जांच अभी भी जारी
निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस -1 जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा निर्मित यह मेगा बजट फिल्म दो भागों में है, जिसका पहला भाग पीएस-1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास "पोन्नियिन सेलवन" पर आधारित इस मेगाबजट फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। जिसमें ऐश्वर्या राय राजसी लुक में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म पीएस-1 के फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
PS-1: मणिरत्नम की फिल्म में फिर से दमक उठीं ऐश्वर्या राय बच्चन, इस तारीख को रिलीज होने जा रही मेगा बजट फिल्म
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें ‘राधेश्याम’ भी शामिल है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कोरोना की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे खिसक चुकी है और अब फैंस का ये इंतजार 11 मार्च को खत्म हो जाएगा। लेकिन इससे पहले प्रभास की इस फिल्म जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है, जिससे फैंस का उत्साह बना रहता है। वहीं, अब प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है क्योंकि ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से महज चंद दिनों पहले आया है।
Radhe Shyam Trailer: ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर रिलीज, ज्योतिषि के अवतार में प्रभास ने दमदार डायलॉग से मचाया धमाल
आशुतोष राणा बॉलीवुड में एक मंझे हुए कलाकार हैं। वह अपनी आवाज, भाषा और कविताओं के जरिए मशहूर हैं। आशुतोष सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनी आवाज में शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी अनुवाद रिलीज किया था। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रिलीज हुए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फेमस कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने इसका हिंदी अनुवाद लिखा है। आशुतोष राणा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन फेसबुक ने इसे हटा दिया है। जिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने फेसबुक से इस संबंध में संज्ञान लेने के लिए कहा है।
Ashutosh Rana: फेसबुक ने हटाया आशुतोष राणा का 'शिव तांडव', नाराज अभिनेता ने कही ये बात