{"_id":"62e3ef3c6d13f7538e2e1cb1","slug":"filmy-wrap-fire-breaks-out-on-luv-ranjan-film-set-ram-setu-controversary-read-10-news-from-entertainment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: विवादों में फंसी 'रामसेतु' और लव रंजन की फिल्म का सेट खाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: विवादों में फंसी 'रामसेतु' और लव रंजन की फिल्म का सेट खाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
Fri, 29 Jul 2022 08:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:06 PM IST
सार
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली।
विज्ञापन
Filmy Wrap
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली। एक तरह जहां अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतू रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है तो वहीं मुंबई में लव रंजन की फिल्म के सेट पर आग की खबर से सनसनी मच गई। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
अक्षय कुमार , राम सेतू
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें एक 'राम सेतु' भी शामिल है। अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं और अब यह फिल्म रिलीज के लिए भी तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में आ गई है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार की फिल्म में गलत तथ्य हैं। इसी वजह से उन्होंने एफआईआर कराने की बात कही है।
Ram Setu: रिलीज से पहले ही अक्षय की राम सेतु पर शुरू हुआ विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने अभिनेता को दी FIR की धमकी
Ram Setu: रिलीज से पहले ही अक्षय की राम सेतु पर शुरू हुआ विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने अभिनेता को दी FIR की धमकी
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग
- फोटो : सोशल मीडिया
माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के चित्रकूट मैदान में आग लग गई है। इस मैदान में फिल्म और टेलीविजन सेट बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस ग्राउंड पर बने सेट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की दर्जन भर गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हो गई है। जिस जगह आग लगी है वहां पर फिल्म का सेट है। सेट को खुले मैदान में बना था, जहां लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था।
Fire Break: लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, अगले हफ्ते से शूटिंग करने वाले थे रणबीर और श्रद्धा
Fire Break: लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, अगले हफ्ते से शूटिंग करने वाले थे रणबीर और श्रद्धा
विज्ञापन
विज्ञापन
तनुश्री दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से ही चर्चाओं में आई हैं। दरअसल, तनुश्री दत्ता ने कुछ घंटे पहले ही लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड माफिया का जिक्र किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इनकी फिल्मों को बैन करने की भी अपील की है।
Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड माफिया का राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में...
Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड माफिया का राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में...
विज्ञापन
पति करण के साथ बिपाशा बासु
- फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों इस बात का एलान करने वाले हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं । बता दें कि दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान