फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: हनी सिंह ने अपनी मानसिक सेहत पर की बात और 'कुत्ते' का पहला गाना रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 23 Dec 2022 07:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Dec 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh Opens About His Bipolar Disorder Arjun Kapoor Movie Kuttey first Song Release
हनी सिंह-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आती है, तो कभी कुछ सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें चर्चा में रहती हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...


 

Filmy Wrap: Honey Singh Opens About His Bipolar Disorder Arjun Kapoor Movie Kuttey first Song Release
हनी सिंह - फोटो : Social media

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन गायकों और रैपर्स में से एक हनी सिंह को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। लोगों को थिरकने पर मजबूर करने के लिए 'यो यो हनी सिंह' का नाम ही काफी है, लेकिन पिछले काफी समय से फैंस के यह पसंदीदा सिंगर कहीं गुम हो गए थे। कहां थे हनी सिंह? क्या हुआ था उन्हें...? सभी के मन में इस तरह के कई सवाल हैं, ऐसे में हाल ही में हनी सिंह ने अपने फैंस के मनों में उठते इन सवालों का जवाब दिया है। एक साक्षात्कार में हनी सिंह ने बताया है कि बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला था और उनमें मानसिक बीमारी के लक्षण थे। गायक ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं, तो चलिए जानते हैं हनी सिंह ने क्या-क्या बताया... 
Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...

Filmy Wrap: Honey Singh Opens About His Bipolar Disorder Arjun Kapoor Movie Kuttey first Song Release
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुत्ते' को लेकर मेकर्स दर्शकों के बीच लगातार बज बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्शन से लेकर डायलॉग्स तक से दर्शकों को खूब आकर्षित करने की कोशिश की गई। फिलहाल अब इसी बीच 'कुत्ते' का पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल है 'आवारा डॉग्स'।
Kuttey Song: 'आवारा डॉग्स' की बीट पर अर्जुन कपूर के साथ तब्बू ने की कदमताल, फिल्म 'कुत्ते' का पहला सॉन्ग रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh Opens About His Bipolar Disorder Arjun Kapoor Movie Kuttey first Song Release
सोनू सूद ने उज्जैन के अथर्व के इलाज कराने का आश्वासन दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे अथर्व से मुलाकात की। सोनू से बच्चे के इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा है कि उनके मुंबई पहुंचने से पहले बच्चे का इलाज शुरू हो जाएगा।
Sonu Sood: जानलेवा बीमारी से जूझ रहे अथर्व के मसीहा बने सोनू सूद, कहा- मुंबई पहुंचने से पहले शुरू होगा इलाज

विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh Opens About His Bipolar Disorder Arjun Kapoor Movie Kuttey first Song Release
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मेजर' फेम एक्टर अदिवि शेष अपने अभिनय के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अदिवि ने तेलुगू सिनेमा को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी फिल्मों को खुद लिखने का फैसला क्यों लिया? अदिवि ने कहा कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में ऑडिशन का कोई कल्चर नहीं है, खासकर आउटसाइडर्स के लिए। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म में सारे लीड रोल पर फिल्मी परिवारों के एक्टर्स का कब्जा रहता है।
Adivi Sesh: अदिवि शेष ने खोले तेलुगू इंडस्ट्री के दिलचस्प राज, बोले- यहां आउटसाइडर्स को नहीं मिलते लीड रोल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed