फिल्मी रैप में हम आपको मनोरंजन जगत की उन बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं, जो आज दिन भर में चर्चा में रहीं। हर रोज की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ। जहां आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' लोगों के निशाने पर है वहीं अब अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का भी बायकॉट शुरू हो गया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।
Filmy Wrap: लाल सिंह चड्ढा के बाद रक्षाबंधन 'बायकॉट’ और इस सिंगर को मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सभी सितारों में खौफ का माहौल है। मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां अभिनेता सलमान खान की मिली धमकी के बाद से ही एक्टर अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। तो वहीं, अभिनेत्री कटरीना-विक्की को मिली धमकी के बाद पुलिस में मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था। इसी बीच अब एक और सितारे को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। पंजाब के मशहूर गीतकार और सिंगर जानी ने हाल ही में पंजाब पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।
Jaani Death Threat: पंजाबी सिंगर जानी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक तरफ जहां आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का सामना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रिलीज के एक हफ्ते पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' को ट्विटर पर नेटिजन्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। जी हां, वायरल #BoycottLaalSinghChaddha (बायकॉट लाल सिंह चड्ढा) ट्रेंड के बाद अब नेटिज़न्स #BoycottRakshaBandhanMovie (बायकॉट रक्षा बंधन मूवी) ट्रेंड कर रहे हैं।
Boycott Raksha Bandhan: महाशिवरात्रि पर ट्वीट करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, ट्रेंड हुआ 'बायकॉट रक्षा बंधन'
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस को 2023 का इंतजार है कि क्योंकि अगले साल उनकी एक के बाद एक तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फिल्म डंकी की है। यह राजकुमार हिरानी और शाहरुख की एक साथ पहली फिल्म है। इस फिल्म के लिए लोगों की बेताबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी फिल्म की तस्वीर सामने आती है तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है।
Shahrukh Khan: 'डंकी' के सेट से वायरल हुई शाहरुख खान की एक और तस्वीर, इस बार एक्टर करते दिखे ये काम
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब कार्तिक आर्यन के हाथ में कई बड़े प्रोडेक्ट्स हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि वह अनिल कपूर की फिल्म ‘तेजाब’ के रीमेक में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देगी।
Kartik -Shraddha: फिल्मी पर्दे पर बनेगी कार्तिक आर्यन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी! इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर