फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कंगना ने दी हिमाचल न जाने की सलाह और गुम है किसी के प्यार में के सेट पर अजगर, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 10 Jul 2023 07:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Karan Johar Vicky Kaushal Kangana RRR 2 Jawan Prevue Shahrukh Khan Tamannaah  entertainment news
कंगना रणौत, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 

Filmy Wrap Karan Johar Vicky Kaushal Kangana RRR 2 Jawan Prevue Shahrukh Khan Tamannaah  entertainment news
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की निर्देशित, राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इस घोषणा ने दर्शकों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में खुलासा किया कि 'आरआरआर' की अगली कड़ी 'आरआरआर 2' पर काम चल रहा है। अब इस खबर के बाद से फैंस के बीच उत्साह का माहौल है।
RRR 2: जल्द शुरू होगी राम चरण-जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर 2' की शूटिंग, राजामौली नहीं करेंगे फिल्म का निर्देशन!

Filmy Wrap Karan Johar Vicky Kaushal Kangana RRR 2 Jawan Prevue Shahrukh Khan Tamannaah  entertainment news
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी अली हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने 90 के दशक में खूब नाम कमाया है। लेकिन 90 के दशक के बाद से वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं रहीं और विदेश चली गईं। सोमी अली का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ता है। दरअसल सोमी अली सलमान खान क एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री एकबार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसमें वह अपने अब्यूजर के बारे में बातें करती नजर आई हैं। Somy Ali: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- मेरा अब्यूजर एक सुपरस्टार था...

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Karan Johar Vicky Kaushal Kangana RRR 2 Jawan Prevue Shahrukh Khan Tamannaah  entertainment news
‘जवान’ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान की अगली एक्शन फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में शाहरुख खान को एक ऐसे लुक में पेश किया है जिसकी किसी दूसरे निर्देशक ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। फिल्म के ट्रेलर के आखिरी हिस्से में शाहरुख जब सिर से पट्टियां हटाते हैं तो उनका गंजा लुक परदे पर दिखाई देता है। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में सबसे पहले 3 जुलाई को एक्सक्लूसिव खबर दी थी। जिन लोगों ने भी ये प्रिव्यू ट्रेलर देखा है, सब इसमें शाहरुख खान के अलग अलग स्वैग की तारीफ करते नहीं थक रहे।
Jawan Prevue: शाहरुख खान के गंजे लुक का इंटरनेट पर धमाका, रिलीज होते ही हिट हुआ एटली का ‘जवान’

विज्ञापन
Filmy Wrap Karan Johar Vicky Kaushal Kangana RRR 2 Jawan Prevue Shahrukh Khan Tamannaah  entertainment news
टीनू आनंद-प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज हुआ। इसमें टीनू आनंद नजर आए। टीजर रिलीज के बाद से ही वह खूब लाइमलाइट में हैं। हर कोई उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म 'सालार' में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। हाल ही में टीनू आनंद ने फिल्म के निर्देशक की जमकर तारीफ की है।
Tinnu Anand: निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते नजर आए टीनू आनंद, बोले- खुद रखते हैं निगरानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed