Filmy Wrap: ओटीटी रिलीज से पहले आदिपुरुष को झटका और शाहरुख खान हुए घायल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
करण जौहर सात वर्ष बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन तीनों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिल रहा है। इस फैमिली ड्रामा का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। वहीं, फैंस ने इसमें अनन्या पांडे को भी ढूंढ निकाला है, जो एक खास सीन में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे को देखा क्या? रणवीर संग मचाया धमाल
साल 1998 में आई फिल्म सत्या को कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म से मनोज वाजपेयी समेत कई अभिनेताओं की किस्मत चमक गई थी। राम गोपाल वर्मा निर्देशित सत्या को उस समय दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से धीरे-धीरे टिकट खिड़की पर इसने रफ्तार पकड़ ली थी। बीते दिनों इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं।
Satya: 'गर्लफ्रेंड की वजह से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का नाम रखा था 'सत्या', 25 साल बाद किया दिलचस्प खुलासा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी फिल्मों को फैंस की ओर से मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर किसी और कारण से गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर के इस गौरव की वजह उनकी बेटी सितारा बनी हैं। महेश और नम्रता शिरोडकर की लाडली सितारा ने महज 11 की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं।
Mahesh Babu: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकने वाली पहली स्टारकिड बनीं सितारा, पिता महेश बाबू ने जाहिर की खुशी
किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किच्चा 46' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने पसंद किया है। हालांकि, इसी बीच एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लग गया है, और यह आरोप फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने लगाया है।
Kichcha Sudeep: किच्चा सुदीप पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी