फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, पूरा देश गमगीन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 06 Feb 2022 08:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Feb 2022 08:29 PM IST
सार

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Lata Mangeshkar passed away and country mourns after lata didi demises,read 10 news from the entertainment world
लता मंगेशकर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।'



Lata Mangeshkar Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

Filmy Wrap: Lata Mangeshkar passed away and country mourns after lata didi demises,read 10 news from the entertainment world
अंतिम सफर पर लता मंगेशकर - फोटो : एएनआई

 ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ गाकर हर बार लोगों को रुला देने वाली 138 करोड़ भारतीयों की ‘लता दी’ रविवार के सूरज के साथ अस्ताचल को चली गईं। 92 साल की देश भर की ‘दीदी’ कहलाने वाली लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना और न्यूमोनिया के चलते हुआ। चार हफ्ते तक अस्पताल में रही लता मंगेशकर ने आखिरी बार होश में आने पर भी दो दिन पहले अपने पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के गीतों के साथ सुर मिलाने की कोशिश की। एक दिन पहले पूजी गईं सरस्वती प्रतिमाएं जब रविवार को विसर्जन को निकलीं तो इस बार मां सरस्वती अपनी आजीवन साधक को भी अपने साथ लेती चली गईं। लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय देश की नामी गिरामी हस्तियों का जमावड़ा यहां शिवाजी पार्क मैदान में देखा गया।
 

Lata Mangeshkar: सुरों की आजीवन साधक लता मंगेशकर अलविदा, पीएम मोदी ने अंतिम संस्कार में पहुंच अर्पित की श्रद्धांजलि
 
Filmy Wrap: Lata Mangeshkar passed away and country mourns after lata didi demises,read 10 news from the entertainment world
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

सुर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर, अजीत पवार और शाहरुख खान सहित राजनीति एवं फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है और करोड़ों भारतीय लता मंगेशकर के गानों को गुनगुना कर उनको अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लता मंगेशकर के अवसान पर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह अब लता मंगेशकर के हाथों से लता मंगेशकर अवॉर्ड नहीं ले पाएंगी।


Lata Mangeshkar: शर्मिला टैगोर ने सुर कोकिला लता मंगेशकर को ऐसे किया याद, बोलीं- मुझे अफसोस है…
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Lata Mangeshkar passed away and country mourns after lata didi demises,read 10 news from the entertainment world
लता मंगेशकर - फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब

स्वरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। लता जी के जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश दुख में है। हर कोई उन्हें नम आंखों के साथ याद कर रहा है। लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि स्वर कोकिला बेशक अब हमारे बीच नहीं हैं वह अपने गानों की वजह से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। लता मंगेशकर ने अपने शानदार करियर में अनगिनत गाने गाकर लोगों का प्यार हासिल किया है।


Lata Mangeshkar passed away: सिंगर बनने से पहले एक्टिंग करती थीं लता मंगेशकर, बोनी कपूर की इस फिल्म में आई थीं नजर
विज्ञापन
Filmy Wrap: Lata Mangeshkar passed away and country mourns after lata didi demises,read 10 news from the entertainment world
लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसने वाली लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर रविवार सुबह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म, संगीत उद्योग और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों के साथ ही सोशल मीडिया पर करोड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लता मंगेशकर के अवसान पर शोक जता रहे हैं और उनके गाये हुए गानों को साझा कर उनकी स्मृति को याद कर स्वर कोकिला के लिए अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर के निधन पर नम हुईं अमिताभ की आंखें, लिखा- लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई..
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed