फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: तय तारीख पर रिलीज होगी OMG 2 और नाम के गलत इस्तेमाल पर सलमान ने दी चेतावनी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 17 Jul 2023 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap OMG 2 Salman Khan Ajooni Anubhav Bassi Kiccha Sudeep Oppenheimer Barun Sobti Entertainment News
ओएमजी 2, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap OMG 2 Salman Khan Ajooni Anubhav Bassi Kiccha Sudeep Oppenheimer Barun Sobti Entertainment News
ओह माय गॉड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी भगवान और भक्त के संबंधों को लोगों के बीच लाने वाली आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे मंझे हुए कलाकारों वाली इस फिल्म पर बीते दिनों सेंसर बोर्ड के रोक लगाने के साथ ही इसे रिवीजन कमेटी के हवाले कर दिया था। फिल्म के कुछ सीन को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद आई इस बड़ी खबर की हर अपडेट पर लोगों की निगाहें बनी हुई थीं। सभी फिल्म को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से 'ओह माय गॉड 2' को लेकर लग रही सभी अटकलों पर रोक लगा दी है। 
OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'

Filmy Wrap OMG 2 Salman Khan Ajooni Anubhav Bassi Kiccha Sudeep Oppenheimer Barun Sobti Entertainment News
दीपक धर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैश्विक मीडिया और मनोरंजन पावरहाउस के रूप में पहचाने जाने वाले बानीजे ग्रुप ने आज (17 जुलाई) एंडेमोल शाइन इंडिया की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा कर दी। बनीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया अब दीपक धर के नेतृत्व में काम करेंगे, जिन्हें संस्थापक और ग्रुप सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
Banijay Group: बनिजय ग्रुप ने खरीदा 'एंडेमॉल शाइन इंडिया', दीपक धर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap OMG 2 Salman Khan Ajooni Anubhav Bassi Kiccha Sudeep Oppenheimer Barun Sobti Entertainment News
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने लीक से इतर किरदारों के चलते हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने 35वें जन्मदिन पर एक बड़ी शुरुआत करने जा रही हैं। भूमि ने देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए सिरे से एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है और इस अभियान के लिए एक एनजीओ के गठन की घोषणा की है। भूमि की पहचान नई पीढ़ी में एक क्लाइमेट वॉरियर के रूप में रही है और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के चलते धरती को हो रहे नुकसान के प्रति वह लगातार जागरूकता बढ़ाती रही हैं।
Bhumi Pednekar Birthday: भूमि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया बड़ा एलान, धरती को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
Filmy Wrap OMG 2 Salman Khan Ajooni Anubhav Bassi Kiccha Sudeep Oppenheimer Barun Sobti Entertainment News
बरुण सोबती - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरुण सोबती इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल रहे हैं। उनके वेब शो असुर के दोनों सीजन काफी हिट हुए। बरुण के अभिनय को वेब सीरीज 'असुर' में काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। बरुण 'कोहरा' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही यह दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हो रहा है।
Barun Sobti: नेपोटिज्म पर बात करते हुए 'कोहरा' एक्टर का छलका दर्द, कहा- टीवी एक्टर को फिल्म में कोई नहीं लेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed