मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगा OMG 2 का ट्रेलर और जिंदा बंदा को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड ने 'ओएमजी 2' को सर्टिफिकेट दे दिया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसने अक्षय कुमार के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। चलिए जानते हैं किस दिन आपको देखने मिलेगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर...
OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान
Jawan: आते ही छा गया 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा', 24 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज
आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में वरुण धवन और आलिया भट्ट की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और सराहा गया। फिल्म को रिलीज हुए छह साल हो गए हैं और आज तक फैंस फिल्म और इसकी कहानी के बारे में बात करते हैं। हाल ही में वरुण ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि वह 'दुल्हनिया' सीक्वल के लिए आलिया के साथ फिर से जुड़ना पसंद करेंगे और यह भी संकेत दिया कि जल्द ही कुछ वास्तविक हो सकता है।
Varun-Alia: पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी! इस फिल्म के सीक्वल के लिए दोनों आएंगे साथ
फैंस के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। और इसी के साथ फिल्म से एक्टर का पहला लुक भी सामने आ चुका है।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी