मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कई स्टार्स की फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। आज एक बार फिर अक्षय कुमार ट्रोल होते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा, सलमान खान के घर एक बार फिर पुलिस पहुंची है। इनके अलावा, सिनेमा जगत से जुड़ी आज कई बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: सलमान खान के घर पहुंची पुलिस और फिर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।
Salman Khan: सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?
हिंदी के दर्शकों को अब साउथ की फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि दर्शक पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा की फिल्मों को नकार रहे हैं। पिछले करीब 9 महीनों बाद बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शानदार कमाई कर रही है। वहीं साउथ में हिंदी दर्शकों की संख्या बढ़ने के कारण साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी फायदा हुआ है। दक्षिण की तरफ फैंस का बढ़ता झुकाव देखते हुए अब हिंदी से कलाकार भी साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं।
Sanjay Dutt: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं संजय दत्त, खूंखार विलेन के किरदार में आएंगे नजर
'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश हैं। फिल्म को लेकर लोगों के रिस्पॉन्स से आलिया भट्ट भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 225 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन पर आलिया ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुशी जाहिर की है।
Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की तीन दिन की कमाई देख खुश हुईं आलिया, सोशल मीडिया पर कही ये बात
साउथ फिल्म इंडस्ट्री बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही है और आने वाले समय में भी साउथ की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) का नाम शामिल है, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म 30 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज से पहले ही साउथ की इस धांसू फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है।
Ponniyin Selvan: 500 करोड़ की 'पीएस 1' को रिलीज से पहले जबरदस्त मुनाफा, मोटी कीमत पर इस OTT से हुई डील पक्की!