मनोरंजन जगत से रोजाना कोई न कोई नई खबरें सामने आती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट की दुनिया की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी दस बड़ी खबरों के बारे में।
Filmy Wrap: पीएस-2 की रिलीज डेट का एलान और विवेक ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' जबरदस्त चर्चा में है। किंग खान के फैंस लंबे ब्रेक के बाद उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। मगर, अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म अपने गाने 'बेशरम रंग' को लेकर जबरदस्त विवादों में है। इस गाने में केसरिया रंग की बिकिनी पहनने के लिए दीपिका पादुकोण को खूब ट्रोल किया गया। तमाम धार्मिक समूहों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस गाने पर तंज कसा है। इन्हीं में से एक हैं विवेक अग्निहोत्री। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने हाल ही में ट्विटर पर एक चेतावनी जारी की है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, लिखी यह चेतावनी
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। यही वजह है कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे भाग का इंतजार था। अब मेकर्स ने नए साल से पहले पीएस-2 का टीजर और इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर फैंस को बड़ी सौगात दे दी है।
Ponniyin Selvan 2: न्यू ईयर से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा, पीएस-2 के दमदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट
बिग बॉस 16 के घर में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो के इस सीजन में खुद बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ खेल रहे हैं, जिसकी वजह से यह रियलिटी शो और भी अधिक दिलचस्प हो गया है। इस बीच बिग बॉस ने एक बार फिर से घरवालों को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही कई कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री हो सकती है। घरवालों को यह सरप्राइज नए साल के मौके पर मिल सकता है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों को नए साल पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट, परिवार के साथ बिता सकेंगे पूरा दिन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है और हाल ही में कपूर हॉस्पिटल के मॉर्च्युरी सर्वेंट रूप कुमार शाह द्वारा किए गए खुलासे के बाद इस केस ने एक और नया मोड़ ले लिया है। उनका खुलासा हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। फैंस तो सुशांत के लिए न्याय की मांग कर ही रहे हैं, अब दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन ने सीबीआई से केस को रीओपन करने और मामले को तुरंत संज्ञान में लेने की मांग की है।
Shekhar Suman: शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत का केस दोबारा खोलने की मांग, बोले- साजिश का पर्दाफाश...