फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत का केस दोबारा खोलने की मांग, बोले- साजिश का पर्दाफाश...

Wed, 28 Dec 2022 06:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman urges CBI to reopen Sushant Singh case after autopsy worker disclosure
शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए मांगा न्याय - फोटो : social media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है और हाल ही में कपूर हॉस्पिटल के मॉर्च्युरी सर्वेंट रूप कुमार शाह द्वारा किए गए खुलासे के बाद इस केस ने एक और नया मोड़ ले लिया है। उनका खुलासा हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। फैंस तो सुशांत के लिए न्याय की मांग कर ही रहे हैं, अब दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन ने सीबीआई से केस को रीओपन करने और मामले को तुरंत संज्ञान में लेने की मांग की है।


 

Tunshia Suicide Case: तुनिशा के चाचा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, बोले- मौत लव जिहाद की वजह से...

Shekhar Suman urges CBI to reopen Sushant Singh case after autopsy worker disclosure
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद कई तरह से सवाल उठे थे। कुछ का कहना था कि यह आत्महत्या है तो कुछ ने इसे मर्डर बताया था। अब अस्पताल (जिसमें सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था) के कर्मचारी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला उन्हें आत्महत्या का नहीं लगा था। अब दोबारा से इस केस में छानबीन करने की आवाज सोशल मीडिया पर उठने लगी है। वहीं शेखर सुमन ने भी न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया है।
 

Malaika Arora: मलाइका-अमृता का झगड़ा सुलझाने चली थीं नेहा धूपिया, छैयां-छैयां गर्ल ने लगा दी फटकार

Shekhar Suman urges CBI to reopen Sushant Singh case after autopsy worker disclosure
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) की कथित आत्महत्या के संबंध में रूप कुमार शाह के सनसनीखेज बयान के मद्देनजर, हम सीबीआई से उनके खुलासे का तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह करते हैं। यह एक निश्चित सुराग है, जिससे साजिश का पर्दाफाश होगा। एसएसआर मामले में अब क्लोजर और न्याय मिलने की आवश्यकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman urges CBI to reopen Sushant Singh case after autopsy worker disclosure
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

सुशांत की बहन ने की मॉर्च्युरी सर्वेंट के लिए सुरक्षा की मांग
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी इस बयान के सामने आने के बाद रूप कुमार शाह (खुलासा करने वाला व्यक्ति) के लिए ट्वीट कर सुरक्षा की मांग भी की है और उन्होंने अपने इस ट्वीट में भी प्रधानमंत्री मोदी गृहमंत्री अमित शाह को भी टौग किया है।


 

Seema Sajdeh: जब नशे में धुत सीमा सजदेह का वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने दिया था ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed