फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं और शमशेरा पर छलका संजय दत्त का दर्द, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 28 Jul 2022 08:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Jul 2022 08:05 PM IST
सार

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Ranveer troubles increased Sanjay Dutt opens up on Shamshera read 10 news from the entertainment
Sanjay Dutt, Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली। एक तरह जहां बोल्ड फोटोशूट के मामले में रणवीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं तो वहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू एक बार फिर ट्रोल हो गई हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...

Filmy Wrap: Ranveer troubles increased Sanjay Dutt opens up on Shamshera read 10 news from the entertainment
Ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगता है कि यह विवाद अब यहीं थमने वाला नहीं है। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता को लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मुंबई के चेंबूर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद अब रणवीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Ranveer Singh: फोटोशूट मामले में बढ़ीं रणवीर सिंह की मुश्किलें, राज्य महिला आयोग में दर्ज करवाई गई शिकायत

Filmy Wrap: Ranveer troubles increased Sanjay Dutt opens up on Shamshera read 10 news from the entertainment
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म से लोगों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 37 करोड़ का ही कारोबार कर सकी है। फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शमशेरा में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त ने एक इमोशनल नोट लोगों के साथ साझा किया है। 

Shamshera: शमशेरा की खराब कमाई पर छलका संजय दत्त का दर्द, इमोशनल पोस्ट में लिखा- नफरत का सामना करना...

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Ranveer troubles increased Sanjay Dutt opens up on Shamshera read 10 news from the entertainment
अक्षय कुमार-केआरके-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। कभी वह किसी फिल्म पर अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं तो कभी किसी एक्टर पर बयानबाजी करते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह अक्षय कुमार और आमिर खान की आगामी फिल्मों- 'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

KRK: अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के सपोर्ट में आए केआरके, आमिर की फिल्म के लिए बोले- मैं इसे...
विज्ञापन
Filmy Wrap: Ranveer troubles increased Sanjay Dutt opens up on Shamshera read 10 news from the entertainment
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हमेशा अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। अब इस लिस्ट में उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह भी शामिल हो गई हैं। रत्ना पाठक ने हिंदू त्योहारों पर विवादित बयान दिया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने हिंदू पर्व करवाचौथ को रुढ़िवादी और अंधविश्वास बताते हुए महिलाओं पर निशाना साधा। रत्ना पाठक ने कहा कि  21वीं सदी की महिलाएं कैसे अभी भी करवाचौथ जैसी पुरानी परंपराओं को निभा रही हैं। रत्ना ने कहा कि हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं।

Ratna Pathak: करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को रत्ना पाठक ने बताया 'पागल', अभिनेत्री पर भड़के यूजर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed