सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Filmy Wrap: 'राधेश्याम' की रिलीज टली और बिग बी के घर पहुंचा कोरोना, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of Radheshyam postponed and Corona reaches amitabh bachchan house read 10 big entertainment news
राधे श्याम,बिग बी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में बढ़ते हुए कोविड  मामलों के चलते एक बार फिर से पाबंदियां लगना शुरू हो गई हैं। जिसका असर फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ रहा है, क्योंकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने से रोकने के लिए सिनेमाघरों को बंद किया जा रहा है। इसके चलते पहले ही कई बहुप्रतीक्षित फिल्में 'आरआरआर', 'जर्सी' जैसी फिल्मों रिलीज़ टाली जा चुकी है। इसके बाद अब साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' की रिलीज डेट को भी कोविड के चलते टाल दिया गया है। फिल्म निर्माताओं ने भी देश में चल रही कोविड स्थिति के कारण राधेश्याम की रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया है।



Radhe Shyam release: कोविड की वजह से प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' की रिलीज डेट टली, दर्शकों को करना होगा और इंतजार
 

Trending Videos
Filmy Wrap: Release of Radheshyam postponed and Corona reaches amitabh bachchan house read 10 big entertainment news
चीनू शिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

कारवां (1971) फिल्म के लोकप्रिय गाने 'पिया तू' में अभिनेत्री और डांसर हेलेन के साथ स्क्रीन साझा करने वाले अभिनेता चीनू शिकारी का मंगलवार (4 जनवरी) को निधन हो गया है। चीनू एक अभिनेता, डांसर और एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे। इस बात की जानकारी पवन झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

दुखद: 'पिया तू' में हेलन के साथ स्क्रीन साझा करने वाले चीनू शिकारी का हुआ निधन, निर्देशक हृदय शेट्टी हुए भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of Radheshyam postponed and Corona reaches amitabh bachchan house read 10 big entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा है। मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 10860 नए मरीज मिले हैं। अब तक 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी कोविड ने घुसपैठ कर दी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। 

Covid 19: अमिताभ बच्चन के बंगले तक पहुंचा कोरोना, स्टाफ का एक मेंबर हुआ वायरस से संक्रमित

Filmy Wrap: Release of Radheshyam postponed and Corona reaches amitabh bachchan house read 10 big entertainment news
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

बॉक्स ऑफिस पर दिल जीतने के बाद, अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज पार्ट I अब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हालांकि यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, लेकिन निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। पुष्पा इसी हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। 17 दिसंबर को बड़े पर्दे पर हिट होने के लगभग एक महीने बाद, एस सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 7 जनवरी यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसने क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया है।

Pushpa Release on OTT: अल्लू अर्जुन की पुष्पा इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of Radheshyam postponed and Corona reaches amitabh bachchan house read 10 big entertainment news
burjor patel - फोटो : insta/shakticreations

कला जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने विज्ञापन, थिएटर कलाकार बरजोर पटेल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। दिवंगत बरजोर पटेल अभिनेत्री रूबी पटेल के पति और प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री शेरनाज पटेल के पिता थे। गुजराती थिएटर और विज्ञापन की दुनिया में बरजोर पटेल जाना-माना नाम थे। उन्होंने गुजराती थिएटर और विज्ञापनों में छह दशक से भी लंबे समय तक काम किया था। अपने करियर में बरजोर पटेल ने द स्टेट्समैन ऑफ कोलकाता और दुबई के खलीज टाइम्स तक के साथ काम किया था। बरजोर पटेल अपने 'बॉटम्स अप' के लिए जाने जाते हैं। बरजोर पटेल ने अपने ड्रामा "बॉटम्स अप" श्रृंखला के नाटकों के से थिएटर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

दुखद: जाने-माने थिएटर कलाकार बरजोर पटेल का 91 साल की उम्र में निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed