Filmy Wrap: ड्रग्स केस में रिया को राहत और तेज बुखार में भी कार्तिक ने की शूटिंग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा चड्डा ने अभिनेता अली फजल संग शादी के बाद फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया है। अभिनेत्री किसी भी फिल्म में काम करती नहीं दिखाई दी हैं, हालांकि अली फजल बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ऋचा अपने पतिदेव यानी अली फजल के साथ एक पॉडकास्ट शो में अपनी आवाज का जादू चलाती नजर आने वाली हैं। ऐसे में बॉलीवुड का यह पावर कपल इन दिनों अपने इस आगामी शो का खूब प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में ऋचा और अली ने इसके वास्तविक जीवन से जुड़ाव के बारे में बात की।
Richa-Ali Fazal: अभिनेताओं की जगह ले सकती है टेक्नोलॉजी! ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिया चौंकाने वाला बयान
सत्यप्रेम की कथा के बाद कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम चंदू चैंपियन है। कबीर की फिल्म को लेकर अभिनेता काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसके किरदार के लिए वह कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हुई है। यह फिल्म भारत के प्रसिद्ध एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन और करियर पर आधारित है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने तेज बुखार में की चंदू चैंपियन की शूटिंग? यहां जानें क्या है पूरा मामला
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लगातार चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में शो दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है जिनके आने से शो की पॉपुलैरिटी में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं अब खबर आई है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
Bigg Boss OTT 2: एल्विश के बाद घर में होगी इस तीसरे वाइल्ड कार्ड की एंट्री, अब आएगा यह सोशल मीडिया स्टार?
इन दिनों जान्हवी कपूर और वरुण धवन की आगामी फिल्म की चर्चाएं चारो तरफ 'बवाल' मचा रही हैं। फिल्म की कहानी 'विश्व युद्ध 2' की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई घटनाओं का जापान सहित दुनिया भर के कई अन्य देशों पर पड़ा था। ऐसे में इस फिल्म को लेकर सभी लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन 'बवाल' के लिए सबसे ज्यादा उत्साह हिंदी सिनेमा के जापानी प्रशंसकों के बीच देखने को मिल रहा है। दरअसल, जापानी फैंस ने आगामी फिल्म 'बवाल' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला से इसे जापानी भाषा में रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है।
Bawaal: जापानी भाषा में भी रिलीज होगी वरुण और जान्हवी की 'बवाल'! साजिद नाडियाडवाला से किया गया खास अनुरोध