अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा चड्डा ने अभिनेता अली फजल संग शादी के बाद फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया है। अभिनेत्री किसी भी फिल्म में काम करती नहीं दिखाई दी हैं, हालांकि अली फजल बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ऋचा अपने पतिदेव यानी अली फजल के साथ एक पॉडकास्ट शो में अपनी आवाज का जादू चलाती नजर आने वाली हैं। ऐसे में बॉलीवुड का यह पावर कपल इन दिनों अपने इस आगामी शो का खूब प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में ऋचा और अली ने इसके वास्तविक जीवन से जुड़ाव के बारे में बात की।
Richa-Ali Fazal: अभिनेताओं की जगह ले सकती है टेक्नोलॉजी! ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिया चौंकाने वाला बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में एक बातचीत में इस बारे में बात की कि स्पॉटिफाई पर रिलीज होने जा रहा उनका पॉडकास्ट 'वायरस 2062' शो वास्तविक जीवन से कैसे जुड़ा है। इतना ही नहीं कपल ने शादी के बाद एक-दूसरे पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बात की। ऋचा चड्ढा और अली फजल का ऑडियो शो जल्द ही स्पॉटिफाई पर रिलीज होने वाला है। बात दें, यह शो स्पैनिश पॉडकास्ट 'कैसो 63' का भारतीय रूपांतरण है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, कपल से पूछा गया कि टेक्नोलॉजी कैसे खतरा बन रही है क्योंकि यह हमारी नौकरियों को भी कब्जा सकती है और क्या यह अभिनेताओं को भी प्रभावित कर सकती है? इस सवाल का जवाब देते हुए, दोनों ने कहा, 'बिल्कुल। हम (एक्टर्स) ऐसी चीजें हैं, जो बहुत जल्दी बदली जा कती हैं। जब हम लोग डेट तय नहीं कर पाते तो वे किसी और को कास्ट कर लेते हैं। लेकिन समय के साथ, हर किसी का एक अवतार होगा।'
Neeru Randhawa: कोर्ट से मिले इंसाफ से खुश हैं नीरू रंधावा, बताई अरमान कोहली के खिलाफ केस वापस लेने की वजह
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वे बोले, 'जब कोई स्टंट करने के लिए बहुत बूढ़ा हो जाएगा, तो इसे अवतारों द्वारा किया जा सकता है। वह भी उतनी अच्छी तरह से जो अब हमारे पास नहीं है। हम लोगों में बहुत बदलाव आएगा, इससे पता चलता है कि हम इस लाइन पर कितना आगे आ गए हैं।' ऋचा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए बहुत सारी अच्छी बातें हैं।'
Bawaal: जापानी भाषा में भी रिलीज होगी वरुण और जान्हवी की 'बवाल'! साजिद नाडियाडवाला से किया गया खास अनुरोध
'वायरस 2062' की बात करें तो इसमें, ऋचा मनोचिकित्सक गायत्री राजपूत की भूमिका निभाएंगी, वहीं अली फजल पीटर परेरा के किरदार को आवाज देने वाले हैं। अली फजल का किरदार शो में ऐसी अवास्तविक परिस्थितियों का सामना करता है, जो भविष्य में मानवता और दुनिया का विनाश कर सकती हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा की लव स्टोरी के बारे में करें तो, दोनों की पहली मुलाकात फुकरे की शूटिंग के दौरान हुई थी और फिर प्यार हो गया। वर्षों तक डेटिंग करने के बाद 4 अक्टूबर 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
View this post on Instagram