फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: प्रसून जोशी की मां का निधन और सामने आई रणवीर-आलिया की फिल्म की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 24 Apr 2022 08:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Apr 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani released date sayli kamble wedding photos shilpa shetty deliver kgf chapter 2 dialogue Read 10 news from the entertainment world
मनोरंजन की खबरें - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता करण जौहर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं, इस इंतजार के बीच करण ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। लेकिन इस घोषणा को करने के लिए करण ने एकदम नया अंदाज दिखाया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रचार के लिए एक नया तरीका खोज लिया है। करण ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार कविता साझा की है।


Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: इंतजार हुआ खत्म, कविता लिख करण जौहर ने बताई रणवीर और आलिया स्टारर फिल्म की रिलीज डेट
Filmy Wrap Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani released date sayli kamble wedding photos shilpa shetty deliver kgf chapter 2 dialogue Read 10 news from the entertainment world
प्रसून जोशी अपनी मां के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार को फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर लेखक-गीतकार और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया। उनकी मां, सुषमा जोशी, राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। प्रसून जोशी के माता-पिता योग्य शास्त्रीय गायक थे। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

दुखद: मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Filmy Wrap Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani released date sayli kamble wedding photos shilpa shetty deliver kgf chapter 2 dialogue Read 10 news from the entertainment world
sayli kamble and dhawal wedding - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। सायली ने आज यानी 24 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा, करीबी दोस्त भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सायली और धवल की वेडिंग तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों ही अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। सायली और धवल की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई, जिस वजह से कपल भी महराष्ट्रीयन लुक में नजर आया। सायली दुल्हन के रूप में काफी सुदंर लगीं। सिंगर ने शादी में पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर लाल प्लेन बॉर्डर है। इसके साथ उन्होंने पर्पल कलर का शॉल पेयर किया है।

Photos: 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, यहां देखें कपल की वेडिंग तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani released date sayli kamble wedding photos shilpa shetty deliver kgf chapter 2 dialogue Read 10 news from the entertainment world
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम अभिनेत्री की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। हाल ही में पैपराजी ने अभिनेत्री को अपने कैमरे कैद किया है। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म में रंग में डूबी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा यश की फिल्म का खुमार, धाड़क अंदाज में सुनाया केजीएफ 2 का डायलॉग

विज्ञापन
Filmy Wrap Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani released date sayli kamble wedding photos shilpa shetty deliver kgf chapter 2 dialogue Read 10 news from the entertainment world
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

 बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में थीं। अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। शादी के तुरंत बाद ही अब यह न्यूली वेड्स कपल अपने-अपने काम में व्यस्त हो चुका है। इसी क्रम में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हो गई। अभिनेत्री बीते दिनों अपनी शूटिंग के लिए बाहर गई थीं। शूटिंग कर वापस मुंबई लौटीं आलिया को हाल ही में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान आलिया ने जमकर पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। अभिनेत्री के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया: बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के आलिया भट्ट को देख भड़के फैंस, कहा- शादी हुई भी थी या…..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed