आज के दौर में लोगों के पास मनोरंजन की कमी नहीं है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो कंटेट की भरमार है। हर महीने ओटीटी पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। जिन्हें अगर आप रोज भी देखने बैठ जाएं तो शायद कंटेट खत्म न हो। कोरोना के बाद से लोग भी ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद करने लगे हैं। क्राइम, कॉमेडी, थ्रिल और एक्शन कुछ भी आप ओटीटी पर आराम से कहीं भी चलते फिरते देख सकते हैं और इन दिनों सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का क्रेज भी बढ़ रहा है। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रनवे 34' भी सच्ची घटना पर ही आधारित है। इतना सब सुनने के बाद कभी-कभी बहुत कन्फ्यूजन हो जाता है कि क्या देखें और क्या न देखें। तो आज हम आपको बताते हैं कि खाली समय में आपको सच्ची घटनाओं पर आधारित कौन-कौन सी फिल्में देखनी चाहिए।
Real Incident Based Films: आरुषि हत्याकांड से एसिड अटैक तक, सत्य घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
बैंडिट क्वीन
निचली जाति की होने की वजह से फूलन देवी को समाज में यौन शोषण और भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उनकी जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव रहे। इन घटनाओं के बाद एक मोड़ आया जब वह नेता बन गईं। ये फिल्म उस समय बड़ी हिट साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म न्यूड सीन के कारण विवादों में भी रही थी।
द डर्टी पिक्चर
ये फिल्म दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। ये एक बोल्ड बायोपिक है, जो दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में विद्या बालन के अभिनय की भी तारीफ हुई थी।
तलवार
यह फिल्म बहुत बड़ी और चर्चित मर्डर मिस्ट्री आरुषि-हेमराज मर्डर की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने उस खौफनाक कांड की यादें ताजा कर दी थीं।
हसीना पार्कर
यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित थी। हसीना अपने भाई दाऊद के बहुत करीब है जो अपराध की दुनिया में चला जाता है और मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन जाता है। 1993 के बम धमाकों के बाद दाऊद दुबई भाग जाता है और हसीना मुश्किल में पड़ जाती है। फिल्म में हसीना का किरदार श्रद्धा कपूर ने निभाया है।