सब्सक्राइब करें

Controversies: बॉलीवुड के इन सेलेब्स का रहा है विवादों से पुराना नाता, लग चुके हैं धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Apr 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood celebs were accused of hurting religious sentiments see list here
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी छोटी-छोटी गलतियां भी अक्सर लोगों की नजर में आ जाती हैं और उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी फिल्मों की वजह से उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग चुके हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट

Trending Videos
These Bollywood celebs were accused of hurting religious sentiments see list here
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान का नाम है। उन पर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप लग चुके हैं। फिल्म जीरो के ट्रेलर में शाहरुख बनियान के साथ कृपाण धारण किए नजर आए थे, जिसपर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। बाद में निर्माताओं को इस सीन को बदलना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood celebs were accused of hurting religious sentiments see list here
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली जब भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ आए हैं वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। हालांकि उनकी फिल्मों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप भी लग चुके हैं। उनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' पर राम लीला के धार्मिक त्योहार को सही ढंग से चित्रित नहीं करने का आरोप लगा था। वहीं, 'बाजीराव मस्तानी' पर मराठा नेताओं और काशीबाई को सही ढंग से चित्रित नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा हिंदू दक्षिणपंथी करणी सेना ने उनकी फिल्म 'पद्मावत' का जमकर विरोध किया था। करणी सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था।

These Bollywood celebs were accused of hurting religious sentiments see list here
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

आमिर खान अभिनीत राजकुमार हिरानी की 'पीके' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। लेकिन इस फिल्म को भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। आमिर और फिल्म के निर्माताओं पर फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, इसके विपरीत बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फिल्म देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की थी। 

विज्ञापन
These Bollywood celebs were accused of hurting religious sentiments see list here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

सुपरस्टार अक्षय कुमार पर भी धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग चुके हैं। उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' के नाम को लेकर काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया था। एक्टर और निर्माताओं पर हिंदू देवी लक्ष्मी के नाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया। उसी के बाद फिल्म का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया था। हाल ही में अक्षय को अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' के लिए भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद नेटिजंस ने इसकी टैगलाइन को लेकर एक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। पोस्टर की टैगलाइन में 'मिथ या रियलिटी?' लिखा था जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं आई थी। हिंदू धर्म के इतिहास की घटनाओं पर संदेह करने के लिए नेटिज़न्स के एक वर्ग ने इसे ट्रोल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed