फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: OTT कंटेंट से सलमान खान नाराज और 'सालार' की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Saalar Raghav Chadha Parineeti Chopra Salman Khan Adipurush Nawazuddin Siddiqui entertainment news
सलमान खान, सालार - फोटो : social media

मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।

Filmy Wrap Saalar Raghav Chadha Parineeti Chopra Salman Khan Adipurush Nawazuddin Siddiqui entertainment news
कबीर खान और मिनी माथुर - फोटो : social media

कबीर खान  की गिनती बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर में होती है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। कबीर और मिनी माथुर की शादी को 25 साल हो चुके हैं और दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अंतर-घार्मिक शादी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने यह बताया कि इसको लेकर दोनों के घरवालों की पहली प्रतिक्रिया कैसी थी। 
Kabir Khan: कबीर खान ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसा था दोनों परिवारों का रिएक्शन

Filmy Wrap Saalar Raghav Chadha Parineeti Chopra Salman Khan Adipurush Nawazuddin Siddiqui entertainment news
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आकांक्षा के सुसाइड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने उनके कथित बॉयफ्रेंड समर समर सिंह पर उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अक्षरा की मां का कहना था कि अक्षरा बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाया है। इस केस में अब खबर आ रही है आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में मुख्य आरोपी माने जा रहे समर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में याचिका डाली है।
Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, खुद के बचाव में डाली याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Saalar Raghav Chadha Parineeti Chopra Salman Khan Adipurush Nawazuddin Siddiqui entertainment news
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा - फोटो : social media

जब भी माता-पिता के रिश्तों में कड़वाहट आती है, तो उसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस समय बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चों के साथ हो रहा है क्योंकि अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का झगड़ा अब जगजाहिर हो चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं। कोर्ट जहां एक तरफ बच्चों की खातिर दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है, वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का एक बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में शोरा वापस यूएई जाने से मना कर रही हैं। चलिए जानते हैं क्यों.. 
Nawazuddin Siddiqui: यूएई वापस नहीं जाना चाहती नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, इस बात का सता रहा है डर

विज्ञापन
Filmy Wrap Saalar Raghav Chadha Parineeti Chopra Salman Khan Adipurush Nawazuddin Siddiqui entertainment news
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram/aditiraohydari

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की गिनती इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसस में होती है। उन्होंने साल 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म 'श्रृंगारम' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'ये साली जिंदगी', 'वजीर' और 'अजीब दास्तान' जैसी हिट फिल्में की। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अदिति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की है। 
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करुगींं 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed