फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
Filmy Wrap: सलमान की किक 2 को लेकर अटकलें तेज और ट्विटर पर छाए किंग खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि सलमान खान डेविड धवन की फिल्म किक 2 में डेविल के रूप में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। यह बात सुनने के बाद तो सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। साल 2014 में आई किक में सलमान खान नेजैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा के साथ फैंस के दिलों में जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। हाल ही में जब सलमान खान रानी मुखर्जी के साथ नजर आए तो एकबार फिर किक 2 ट्रेंड करने लगा।
Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोडी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है, जिसकी वजह से वह लगातार मीडिया से मुखाबित हो रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अजय ने फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में बात की।
Ajay Devgn: सलमान-शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बोले अजय देवगन, ट्रोल्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात
कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रिलीज कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही है। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, हाल ही में एक सोर्स ने कार्तिक के साथ हुए एक हादसे को लेकर बात की है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को 95 वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है, जिसके बाद इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस गाने के सिंगर काल भैरव ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने माफी मांगी है।
Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह