फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: PAK अभिनेता कवि खान का निधन और NTR 30 में जान्हवी की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 06 Mar 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Shubhman Gill Sara Ali Khan Rashmika Mandanna Bholaa amitabh Bachchan read Entertainment news
कवि खान, जान्हवी कपूर - फोटो : social media

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।

Filmy Wrap Shubhman Gill Sara Ali Khan Rashmika Mandanna Bholaa amitabh Bachchan read Entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अभिनेता हैदराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी अपने चाहने वालों के साथ साझा की। दिग्गज अभिनेता ने ब्लॉक पर लिखा कि उनके शरीर में काफी दर्द है और वे डॉक्टर्स की सलाह की अनुसार आराम कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan: 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल, ब्लॉग में दी हैदराबाद के हादसे की जानकारी

 

Filmy Wrap Shubhman Gill Sara Ali Khan Rashmika Mandanna Bholaa amitabh Bachchan read Entertainment news
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

यौन शोषण या उत्पीडन एक ऐसा शब्द है, जिसका नाम सुनते ही किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। लेकिन अगर यह किसी के साथ होता है तो सोचिए उसके शरीर को तो तकलीफ होती ही है, लेकिन मानसिक हालत क्या होती है, इस बारे में तो अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है। वहीं अगर शोषण किसी अपने के द्वारा किया गया हो तो तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती  है। हाल ही में अभिनेत्री/राजनेता खुशबू सुंदर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि जब वह काफी छोटी थीं, तब बचपन में उनके पिता ने उनका शोषण किया था।
Khushboo Sundar: महज आठ की उम्र में पिता ने किया था यौन शोषण, खुशबू सुंदर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Shubhman Gill Sara Ali Khan Rashmika Mandanna Bholaa amitabh Bachchan read Entertainment news
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और निडर होकर अपनी राय रखती हैं। रवीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है कि किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बयां की है और बताया है कि वह भी शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान रह गए हैं।
Raveena Tondon: टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

 

 

विज्ञापन
Filmy Wrap Shubhman Gill Sara Ali Khan Rashmika Mandanna Bholaa amitabh Bachchan read Entertainment news
Janhvi Kapoor - फोटो : social media

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड फिल्म धाकड़ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी लीड रोल में नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है। 
Janhvi Kapoor: जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने साझा किया एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक, NTR संग काम करने पर जाहिर की खुशी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed