फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: विवादित बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी और फिर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM IST
सार

टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Shweta Tiwari apologizes for the controversial statement and Javed Akhtar gets trolled again read 10 news from the entertainment world
श्वेता तिवारी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। दरअसल अपनी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए सभी से माफी मांगी है। मामले में अपना पक्ष रखते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनके इस बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। अपने एक बयान में श्वेता ने कहा कि हाल ही में मेरे सहयोगी से जुड़े मेरे एक बयान का हवाला देते हुए उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसकी वजह से उसका अर्थ भी गलत निकाला जा रहा है। 



माफीनामा: भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
 

Filmy Wrap: Shweta Tiwari apologizes for the controversial statement and Javed Akhtar gets trolled again read 10 news from the entertainment world
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। वहां पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब इस मामले में गीतकार जावेद अख्तर ने अपना पक्ष रखा है। जावेद अख्तर का मानना है कि नेताजी की प्रतिमा लगाने की विचार तो अच्छा है लेकिन इसकी पोजिशन का चुनाव सही नहीं है। जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो रहे हैं।

Netaji Subhas Chandra Bose statue: नेताजी की प्रतिमा पर गलती निकालकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- अपना ज्ञान अपने पास रखिए
 

Filmy Wrap: Shweta Tiwari apologizes for the controversial statement and Javed Akhtar gets trolled again read 10 news from the entertainment world
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के  बाद आखिरकार ये अगले महीने यानी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कुछ देर पहले ही इसकी घोषणा की है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। 

Gangubai Kathiawadi: अगले महीने इस तारीख को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Shweta Tiwari apologizes for the controversial statement and Javed Akhtar gets trolled again read 10 news from the entertainment world
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कनेक्शन भी निकल कर सामने आए थे। हालांकि समय के साथ यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडा हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर ड्रग्स का यह मामला सुर्खियों में छा गया है। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, नौ महीने से फरार था ड्रग्स पेडलर फ्लैको

विज्ञापन
Filmy Wrap: Shweta Tiwari apologizes for the controversial statement and Javed Akhtar gets trolled again read 10 news from the entertainment world
Katte Ramachandra - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बंगलूरु में ही किया जाएगा। अपने चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ धारावाहिकों का निर्देशन और निर्माण किया। अनुभवी फिल्म निर्माता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। कन्नड़ अभिनेता और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 के प्रतियोगी हरीश राज ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कट्टे रामचंद्र का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था। 

दुखद: फिल्म निर्माता Katte Ramachandra का बंगलूरु में 75 साल की उम्र में निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed