मध्य प्रदेश के भोपाल में टीवी कलाकार ने विवादित बयान दिया है। एक वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह बात तो कह दी, पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज शोस्टॉपर्स की शूटिग मध्य प्रदेश में चल रही है। इस सिलसिले में रोहित राय, कंवलजीत, सुरभराज जैन के साथ श्वेता तिवारी भोपाल में हैं। प्रमोशन इवेंट में श्वेता तिवारी ने आपत्तिजनक कमेंट किया। इस पर बवाल मचते ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मैंने वह वीडियो देखा है। सुना है। मैं इस बयान की निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि 24 घंटे में इसके तथ्यों और विषय, संदर्भ की जांच की जाए। उसके बाद मुझे रिपोर्ट सौंपें। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा है कि हमें गृह मंत्री से निर्देश मिले हैं। हमारी जानकारी में भी मामला आया है। क्या कार्यवाही कर सकते हैं, इसकी जांच हो रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई कर सकेंगे।
Filmy Wrap: श्वेता तिवारी के बयान पर विवाद और मौनी रॉय ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए। मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने शादी की झलक शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'आखिरकार मैंने इसे ढूंढ लिया। हाथों में हाथ, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। लव, सूरज और मौनी।' मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है।
Mouni Roy Wedding Pics: एक दूजे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, शादी की पहली तस्वीर आई सामने
प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायिका ने सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मंगलवार की शाम बाथरूम में फिसलने के बाद गायिका संध्या मुखर्जी तबीयत बिगड़ने लगी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। वह कल बाथरूम में फिसल गईं थीं। उसके बाद उन्हें बुखार भी आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी वुडबर्न ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा एसएसकेएम में एक मेडिकल बोर्ड स्थापित किया गया था, जो गायिका के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे।
Sandhya Mukhopadhyay: पद्मश्री ठुकराने वालीं गायिका संध्या मुखोपाध्याय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का मंगलवार को निधन हो गया है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इटली में जन्मी साल्विनी नियमित रूप से भारत, खासकर केरल आया करती थीं। केरल में ही उन्होंने कथकली सीखी और पेरिस में भारतीय नृत्य शैलियों के लिए एक स्कूल 'सेंटर मंडप' चलाया। भारत सरकार ने अभिनय कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
Milena Salvini: प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप ने अपना पुराना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने ट्रायल कोर्ट से जांच अधिकारी और निर्देशक बालचंद्रकुमार के बीच साजिश की जांच करने का आग्रह किया। बता दें कि केरल क्राइम ब्रांच ने कहा था कि साजिश का मामला दर्ज होने के बाद दिलीप और अन्य ने अपने फोन की अदला-बदली कर ली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता से उनका फोन सौंपने को कहा था। बता दें कि साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा अभिनेता पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था।
Kerala Actor Assault Case: अभिनेता दिलीप ने अधिकारियों को फोन सौंपने से किया इनकार, जांचकर्ता पर लगाया गंभीर आरोप