फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy Wedding Pics: मंदिरा बेदी ने शेयर कीं मौनी रॉय की शादी की फोटोज, दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर मनाया जश्न

Thu, 27 Jan 2022 06:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 27 Jan 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Wedding Pics Mandira Bedi shares photos from Mouni Roy and Sooraj Nambiar wedding
मंदिरा बेदी, मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने आज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। मौनी रॉय और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग और प्री-वेडिंग तस्वीरें व वीडियोज छाए हुए हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीती-रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त नजर आए हैं। मौनी रॉय ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश किया है।


 
मंदिरा बेदी ने शेयर कीं तस्वीरें
वहीं, अब मौनी रॉय की करीबी दोस्त व एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी एक्ट्रेस की वेडिंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मंदिरा न्यूली वेड कपल मौनी रॉय और सूरज नांबियार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। मंदिरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Mouni Roy Wedding Pics Mandira Bedi shares photos from Mouni Roy and Sooraj Nambiar wedding
मंदिरा बेदी, मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मंदिरा अपनी दोस्त मौनी की शादी में फुल मस्ती मोड में दिख रही हैं। पहली तस्वीर में मंदिरा और मौनी, सूरज नांबियार के गाल पर किस करती दिख रही हैं। इस दौरान तीनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है।

Mouni Roy Wedding Pics Mandira Bedi shares photos from Mouni Roy and Sooraj Nambiar wedding
मंदिरा बेदी, मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तस्वीर में मंदिरा बेदी, मौनी रॉय और सूरज नांबिया के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में तीनों किसी बात पर हंसते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान मंदिरा ने अपना एक हाथ ऊपर की ओर उठा रखा है। मंदिरा बेदी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर मौनी और सूरज को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Wedding Pics Mandira Bedi shares photos from Mouni Roy and Sooraj Nambiar wedding
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी रॉय बंगाली हैं और सूरज नांबियार साउथ इंडियन फैमिली से हैं। ऐसे में दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से हुई है। मौनी ने अपनी शादी में सिंपल लुक को अपनाया था। उन्होंने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी के साथ लाइट मेकअप लिया था, जिसमें वह काफी सुदंर लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

विज्ञापन
Mouni Roy Wedding Pics Mandira Bedi shares photos from Mouni Roy and Sooraj Nambiar wedding
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी रॉय सोमवार को गोवा के लिए रवाना हुई थीं, जिसके लिए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में 100 लोग ही शामिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed