फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद और उर्फी ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 14 Mar 2023 08:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Sidhu Moose wala mruder Lawrence bishnoi amitabh bachchan urfi javed read entertainment news
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद और उर्फी जावेद - फोटो : social media

फिल्मी सितारों से सजी बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। इसी कारण से यह फिल्मी दुनिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...    

Filmy Wrap Sidhu Moose wala mruder Lawrence bishnoi amitabh bachchan urfi javed read entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

95वां अकादमी पुरस्कार का धमाकेदार आगाज हुआ। भारतीयों के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। ऑस्कर के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से 'नाटू-नाटू'गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें बाजी मारते हुए फिल्म ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए यह ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है।
Amitabh Bachchan: मुश्किल वक्त में बिग बी को फिर याद आए बाबूजी? कही यह बात

 

Filmy Wrap Sidhu Moose wala mruder Lawrence bishnoi amitabh bachchan urfi javed read entertainment news
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। सतीश कौशिक का होली के अगले दिन यानी नौ मार्च को निधन हो गया था। सतीश कौशिक होली वाले दिन दिल्ली में फंक्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड जगत स्तब्ध है। सतीश की मौत को विकास मालू की पत्नी सालवी हत्या का नाम दे रही है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस सालवी का बयान दर्ज करेगी।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक केस में आज दर्ज होगा विकास की पत्नी का बयान, जांच को लेकर पुलिस से की यह मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Sidhu Moose wala mruder Lawrence bishnoi amitabh bachchan urfi javed read entertainment news
कपिल शर्मा, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो में दूसरों की फिल्मों की प्रमोशन करते रहते हैं। लेकिन अब जब उनकी फिल्म ज्विगाटो रिलीज हो रही है तो वो शहनाज गिल के शो पर प्रमोशन के लिए पहुंच गए हैं। शहनाज गिल ने कपिल संग अपने शो की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस शूट में खूब फन हुआ है। कपिल तो हैं ही कॉमेडी किंग और शहनाज भी मस्तमौला हैं तो धमाचौकड़ी तो बनती ही है।
Shehnaaz Gill: 'नकल के लिए चाहिए अकल', शहनाज ने कहा कुछ ऐसा, खुद को हंसने से रोक नहीं पाए कपिल शर्मा

 

विज्ञापन
Filmy Wrap Sidhu Moose wala mruder Lawrence bishnoi amitabh bachchan urfi javed read entertainment news
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया की जानी मानी इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों के लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी को हाल ही में, लैक्मे फैशन वीक में देखा गया, जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आई थी। अब उर्फी ने काफी समय बाद अपने बचपन के किस्सों को साझा करते हुए बताया कि वह खुद को अच्छा फील करवाने के लिए फैशन करती थीं। 
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, कहा- फैशन मेकअप करके मिलता था सुकून

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed