फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: छह राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स' और टीवी पर डेब्यू करने को तैयार नीतू कपूर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 14 Mar 2022 07:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 14 Mar 2022 07:43 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से सराहना मिल रही है। उनकी ये फिल्म दर्शकों के दिल को तो छू ही रही है, साथ ही राज्य सरकारों द्वारा भी इसे सराहा जा रहा है। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: 'The Kashmir Files' becomes tax free in six states and Neetu Kapoor is ready to debut on TV read 10 news from the entertainment world
द कश्मीर फाइल्स, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से सराहना मिल रही है। उनकी ये फिल्म दर्शकों के दिल को तो छू ही रही है, साथ ही राज्य सरकारों द्वारा भी इसे सराहा जा रहा है। इस समय यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में छाई हुई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और राज्य सरकारें भी इस फिल्म को बढ़ावा दे रही हैं। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक और गोवा के बाद अब त्रिपुरा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। इसके साथ ही कर्नाटक में इस फिल्मी की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।


 
The Kashmir Files: त्रिपुरा में भी 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री, हरियाणा समेत अब तक छह राज्य कर चुके एलान

Filmy Wrap: 'The Kashmir Files' becomes tax free in six states and Neetu Kapoor is ready to debut on TV read 10 news from the entertainment world
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशन से सुर्खियों में आए लेखक राज शांडिल्य की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘जनहित में जारी’ की रिलीज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई तक नहीं हो सकेगी। लेखक दीपक सिंह ने इस फिल्म के अपनी एक किताब पर आधारित होने का आरोप लगाया था और ये दावा भी किया था कि फिल्म का पहला पोस्टर उनकी इसी नाम की किताब के डिजाइन पर आधारित है। फिल्म ‘जनहित में जारी’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी बीते कई दिनों से मुंबई में चलती रही है। फिल्म को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर निर्माता राज शांडिल्य की प्रतिक्रिया फिलहाल हासिल नहीं हो सकी है।


EXCLUSIVE: फिल्म ‘जनहित में जारी’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट में, अगली सुनवाई तक नहीं रिलीज हो सकेगी फिल्म
Filmy Wrap: 'The Kashmir Files' becomes tax free in six states and Neetu Kapoor is ready to debut on TV read 10 news from the entertainment world
नीतू कपूर - फोटो : social media

टीवी इंडस्ट्री में रियलिटी शोज धमाल मचा रहे हैं और इन्हें जज करने वाले सेलेब्स भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर लंबे समय से डांस के रियलिटी शोज में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में नीतू कपूर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब नीतू कपूर टेलीविजन डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नीतू कपूर रियलिटी शो में बतौर जज नजर आएंगी, जो अभिनेत्री के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है।


Neetu Kapoor TV Debut: फिल्मों के बाद टीवी में धमाल मचाने के लिए तैयार नीतू कपूर, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: 'The Kashmir Files' becomes tax free in six states and Neetu Kapoor is ready to debut on TV read 10 news from the entertainment world
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कश्मीरी पंडितो पर आधारित यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को कई तरह की विरोध और आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म ने अब तक करीब 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अब इस फिल्म के बारे में कई हौरान करने वाले खुलासे सामने आए है। 


 
The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री बोले- फिल्म को कम आंक रहे थे लोग, जल्द ही इसकी सीरीज पर भी शुरू करेंगे काम
विज्ञापन
Filmy Wrap: 'The Kashmir Files' becomes tax free in six states and Neetu Kapoor is ready to debut on TV read 10 news from the entertainment world
कनिका कपूर - फोटो : social media

सिंगर कनिका कपूर अपने गाए गाने बेबी डॉल के लिए जानी जाती हैं। सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली कनिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कनिका जल्द ही अपना घर बसाने जा रही हैं। उनके होने वाले पति एक एनआरआई-बिजनेसमैन हैं और यह दोनों मई में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
Kanika Kapoor Marriage: मई में दूसरी शादी करेंगी कनिका कपूर? जानिए किसपर आया बेबी डॉल का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed