फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: टाइगर 3 की रिलीज डेट बदली और नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 15 Oct 2022 07:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 15 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Tiger 3 release date changed and Nargis Fakhri opens up on Bollywood read 10 entertainment news
Filmy Wrap - फोटो : Social media

फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 

Filmy Wrap: Tiger 3 release date changed and Nargis Fakhri opens up on Bollywood read 10 entertainment news
जीतेंद्र शास्त्री - फोटो : social media

सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। जीतू भाई के नाम से मशहूर जीतेंद्र शास्त्री ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी थी। वह छोटे किरदारों में भी जान डाल देते थे। अभिनेता जीतेंद्र शास्त्र को, 'ब्लैक फ्राइडे' से लेकर 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' तक कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अभिनेता के निधन की खबर पर उनके सह-कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Jeetendra Shastri Death: अभिनेता जीतेंद्र शास्त्री का निधन, 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के लिए थे मशहूर

Filmy Wrap: Tiger 3 release date changed and Nargis Fakhri opens up on Bollywood read 10 entertainment news
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। 

Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Tiger 3 release date changed and Nargis Fakhri opens up on Bollywood read 10 entertainment news
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस फाखरी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नरगिस के काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बीते दो साल से वह फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया है कि इंडस्ट्री की वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बोलीं- यहां लोगों के तीन चेहरे होते हैं

विज्ञापन
Filmy Wrap: Tiger 3 release date changed and Nargis Fakhri opens up on Bollywood read 10 entertainment news
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री फिल्मों से हटकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने हिजाब मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल हाल ही में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ फैसला दिया है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर उनके इस फैसले पर असहमति जताते हुए उन पर तंज कसा है। 

विवेक अग्निहोत्री: हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जज पर निर्देशक का तंज, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed