फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कंगना को सताया पहचान खोने का डर और अनन्या पांडे पर भड़के लोग, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 17 Sep 2022 07:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 17 Sep 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Vikram Vedha Alcoholia Vivek Agnihotri on bollywood boycott kisi ka bhai kisi ki jaan trailer date
कंगना रणौत, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की नजरें मनोरंजन जगत पर बनी रहती हैं और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ गई है और अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap Vikram Vedha Alcoholia Vivek Agnihotri on bollywood boycott kisi ka bhai kisi ki jaan trailer date
ऋतिक रोशन, राधिका आप्टे, योगिता बिहानी, रोहत श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘अग्निपथ’ के बाद दूसरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में दमदार अभिनेता ऋतिक रोशन बड़े परदे पर एक निगेटिव किरदार करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर औसत होने के बावजूद फिल्म की रिलीज से पहले का माहौल भी ठीक ठाक बन गया है। लेकिन, फिल्म की रिलीज से सिर्फ 13 दिन पहले शनिवार को फिल्म का जो गाना ‘अल्कोहलिया’ टीसीरीज ने रिलीज किया है, उसने यूं लगता है कि सारे किए कराए पर पानी फेर दिया है। गणेश हेगड़े की कोरियोग्राफी और गाने के बोल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की आत्मा से कतई मेल नहीं खा रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की फिल्म ‘विक्रम वेधा’  30 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है।

Vikram Vedha Alcoholia: ‘अल्कोहोलिया’ में शराब का प्रचार करते दिखे ऋतिक रोशन, वेधा के किरदार का बना कैरीकेचर

Filmy Wrap Vikram Vedha Alcoholia Vivek Agnihotri on bollywood boycott kisi ka bhai kisi ki jaan trailer date
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। धीरे-धीरे उनकी फिल्म से जुड़े कलाकारों के रोल्स और लुक्स का खुलासा होता जा रहा है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बन रही इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वह अक्सर अपनी फिल्म से जुड़ी खास बातें सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री ने आज किया है। कंगना रणौत ने आज सोशल मीडिया पर एक फिल्म के लिए किरदार में ढलते समय खुद को खोने की बात कही है। 

Emergency: कंगना ने इंदिरा गांधी से की अपनी तुलना, सता रहा पहचान खोने का डर; कमेंट कर अनुपम खेर ने लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Vikram Vedha Alcoholia Vivek Agnihotri on bollywood boycott kisi ka bhai kisi ki jaan trailer date
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक बड़े बजट की फिल्म थी लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। इसे बायकॉट का असर कहें या कुछ और लोगों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया। हालांकि मेकर्स का कहना है कि उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की बात पर एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री मोना सिंह (जिन्होंने फिल्म में आमिर की मां का किरदार अदा किया है) ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Mona Singh: 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बोलीं मोना सिंह, 'नहीं लगाया जा सकता हिट और फ्लॉप का लेबल'

विज्ञापन
Filmy Wrap Vikram Vedha Alcoholia Vivek Agnihotri on bollywood boycott kisi ka bhai kisi ki jaan trailer date
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं गुजर रहा है। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की हर बड़ी फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ा है, जिस वजह से फिल्मों का कलेक्शन भी नुकसान में रहा। इन दिनों सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगी हुई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी जबरदस्त बायकॉट का सामना करना पड़ा। इन सबके बीच, अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया है और इस कल्चर को अच्छा बताया है। 

Vivek Agnihotri: बायकॉट ट्रेंड को विवेक अग्निहोत्री ने बताया 'अच्छा', बोले- परिणाम बहुत सकारात्मक होंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed