फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सुप्रीम कोर्ट पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, BB 16 में होगी नुसरत की एंट्री,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 02 Sep 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 02 Sep 2022 08:00 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक और जहां मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया, तो अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी है।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Vivek Agnihotri furious at SC Nusrat Jahan to be Bigg Boss 16 read 10 news from entertainment
विवेक अग्निहोत्री,नुसरत जहां - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां विवेक अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई, तो कार्तिक आर्यन ने स्टार किड्स पर जमकर निशाना साधा। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Filmy Wrap: Vivek Agnihotri furious at SC Nusrat Jahan to be Bigg Boss 16 read 10 news from entertainment
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

जब सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि इस फिल्म के जरिए विवेक कश्मीरी पंडितों के 32 साल पुराने दर्द को बड़े पर्दे पर उतारने में कामयाब होंगे। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की खौफनाक हकीकत दिखाई गई। हालांकि, जैसे ही 'कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई तो लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई कि कश्मीरियों का दोषी कौन है? इन सबके बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। कोर्ट के इस फैसले पर अब विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 

Vivek Agnihotri: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के विवेक, दुख जताते हुए लिखा- हमें आपने एक बार फिर निराश किया

Filmy Wrap: Vivek Agnihotri furious at SC Nusrat Jahan to be Bigg Boss 16 read 10 news from entertainment
kartik aryan - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के समय से तेज हुए इस चलन की चपेट में अब धीरे-धीरे कई फिल्में आती जा रही है। बीते दिनों कई बड़ी फिल्में इस ट्रेंड की बलि चढ़ चुकी हैं। इसी बीच अब फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर अभिनेता कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान सामने आया है। इस साल रिलीज हुई एक्टर की फिल्म भूल भुलैया के बाद के शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो, जिसे सिनमेघरों में संतोषजनक भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्टार किड्स और इनसाइडर्स पर तंज कसा। 

Kartik Aryan: फ्लॉप फिल्मों पर कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान, कहा- मेरा करियर खत्म कर देगी एक असफल मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Vivek Agnihotri furious at SC Nusrat Jahan to be Bigg Boss 16 read 10 news from entertainment
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म 'मेगा ब्लॉकबस्टर' के बारे में जहां कल तक किसी को ज्यादा जानकारी नहीं थी। वहीं अब धीरे-धीरे इसकी स्टार कास्ट की गुत्थी सुलझती जा रही है। जहां कल खुलासा हुआ था कि 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में साउथ की श्रीवल्ली और कपिल शर्मा अहम भूमिकाओं में होंगे, वहीं आज इस आगामी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री की एंट्री हो गई है। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हैं। जी हां, फिल्म में अपनी एंट्री के बारे में खुद अभिनेत्री ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया।

Mega Blockbuster: कपिल शर्मा की मन्नत हुई पूरी, दीपिका के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडियन

विज्ञापन
Filmy Wrap: Vivek Agnihotri furious at SC Nusrat Jahan to be Bigg Boss 16 read 10 news from entertainment
बंबा बक्या - फोटो : Social Media

प्रसिद्ध तमिल पार्श्व गायक बंबा बक्या का शुक्रवार को 49 साल की आयु में निधन हो गया। हाल ही में बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था। उनकी मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।  

Bamba Bakya: पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' में भी चलाया अपनी आवाज का जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed