कंगना रणौत पर केस दर्ज और सुशांत मामले पर अमित शाह का बयान, पांच खबरें
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दमदार अभिनय कर देश-विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले ओम पुरी का 18 अक्तूबर को जन्मदिन है। साल 1950 को पटियाला में जन्मे ओमपुरी का पूरा नाम ओम राजेश पुरी था। तीन साल पहले साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पंजाबी परिवार में जन्मे ओमपुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही साथ में एक आम इनसान का चेहरा भी थे, वह चेहरा जो आपको अपने आसपास हमेशा नजर आ जाता है।
काफी गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, खुद की थी मौत की भविष्यवाणी और फिर एक दिन...
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के इतिहास के शिक्षक का सिर इसलिए काट दिया क्योंकि उसने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया और उस पर चर्चा की। बाद में हमलावर को पुलिस कार्रवाई में ढेर कर दिया गया। इस घटना की निंदा दुनियाभर में हो रही है। बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को भयावह बताते हुए इसकी आलोचना की है।
पेरिस में धर्म के नाम पर काटा शिक्षक का सिर, बॉलीवुड सितारों ने जताई नाराजगी
साल 2020 को जवाब देने का दम भर कर टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को लगता है समय ही जवाब दे रहा है। सलमान खान की फिल्मों का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कम होता रहा है, अब 'बिग बॉस' को दो हफ्ते बाद भी वांछित टीआरपी मिलती न देख शो के प्रायोजकों के होश उड़े हुए हैं।
Bigg Boss 14: बड़े पर्दे के बाद अब छोटे पर्दे से भी सिमटा सलमान का तिलिस्म, ‘बिग बॉस’ की टीआरपी ने बढ़ाई परेशानी
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। एम्स ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है। लेकिन सीबीआई अभी भी हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है। इस बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सुशांत केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत मामले पर आया अमित शाह का बयान, बोले- सीबीआई जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा