टेलीविजन की चंद्रमुखी चौटाला यानि एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों अपने पति रोनित विश्वास के साथ गोवा घूम रही हैं। गोवा टूर के दौरान कविता कौशिक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पीच कलर की बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं।
बिकिनी फोटो शेयर कर समंदर में आग लगा रहीं कविता कौशिक, वीडियो भी किया शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविता ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। कविता सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। शेयर किए गए वीडियो में कविता अपनी अदाओं से पानी में आग लगा रही हैं।
Nothinz sexier than slow motion 😉
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on
वीडियो के अलावा भी उन्होंने कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वे काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कविता ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उसके कुछ ही देर बाद उस पर हजारों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं।
कविता ने पिछले साल 27 जनवरी को केदारनाथ मंदिर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। गौरतलब है कि, टीवी शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला की किरदार निभाकर चर्चा में आईं 36 वर्षीय अभिनेत्री छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। कविता 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम' जैसे टीवी कार्यक्रमों में अहम भूमिका में दिखी हैं।