{"_id":"5a16cf634f1c1b68678bd9a0","slug":"fir-file-against-javed-akhtar-for-supporting-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावती : जावेद अख्तर के खिलाफ FIR, करणी सेना बोली- राजस्थान से घसीटते हुए बाहर करेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावती : जावेद अख्तर के खिलाफ FIR, करणी सेना बोली- राजस्थान से घसीटते हुए बाहर करेंगे
Thu, 23 Nov 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौतरफा विरोध के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीजिंग डेट टल तो गई लेकिन इससे जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर से जुड़ा है। खबर है कि 'पद्मावती' के समर्थन पर अपनी बेबाक राय रखने के बाद जावेद अख्तर के खिलाफ जयपुर में FIR दर्ज हो चुकी है। पहले से ही वो राजपूत संगठनों के निशाने पर थे अब इस केस के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
2 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को जावेद अख्तर के खिलाफ जयपुर के वकील प्रताप सिंह शेखावत ने सिंधी कैंप थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। शेखावत कि शिकायत के अनुसार वह राजपूत समाज से हैं और वकील होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। 20 नवंबर के अखबारों में उन्होंने ‘पद्मावती’ लेकर जावेद अख्तर का बयान पढ़ा, जिसमें वो राजपूत समुदाय का अपमान करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दरअसल, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जावेद ने कहा था कि, 'जो राजपूत इस फिल्म के खिलाफ आज सड़कों पर इतना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इन्होंने कभी देश के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कोई लड़ाई तक नहीं लड़ी। ये जितने भी राणा, राजा और महाराजा राजस्थान के हैं, वह सब तो बस अंग्रेजों की सभा में 200 साल से गुलामी करते आए हैं। उस वक्त उनकी यह राजपूत शान-बान कहां चली गई थी? आज वह जो भी बन पाए हैं वह सिर्फ अंग्रेजों की गुलामी के दम पर ही है, जिसे उन्होंने खुद ही स्वीकार किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वकील प्रताप सिंह शेखावत की दलील के बाद जावेद अख्तर पर विभिन्न जाति और समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और विवादित बयान के आरोप में आईपीसी की धारा 153, 298 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि राजपूत करणी सेना फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को रोकने पर मोर्चा खोले हुए हैं, उन्हें भी जावेद के शब्द बाण की तरह चुभे होंगे। इस बारे में करणी सेना के मुखिया महिपाल सिंह मकराणा ने कहा, 'हमारी नजरों से जावेद अख्तर अपनी इज्जत खो चुके हैं। इसके बाद अब राजस्थान आने पर उन्हें सड़कों से घसीटते हुए उन्हें बाहर कर आएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।