अपने तीखे बयानों और तेवरों की वजह से एक्ट्रेस कंगना रणौत अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। वह कोई मौका नहीं छोड़ती जब वह पंगा न लें। हर मुद्दे पर खुल के बोलने वाली कंगना के बोल अक्सर लोगों को तीर की तरह चुभते हैं। यही वजह है कि कंगना ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। एक बार फिर कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंदिरा गांधी और खालिस्तान पर ऐसा बयान दिया जिसके बाद देशभर में उनका विरोध हो रहा है।
कंगना की मुश्किलें बढ़ीं: किसानों को खालिस्तानी बताकर फंसीं कंगना, अब मुंबई में दर्ज हुई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा आतंकवादी
कंगना रणौत ने किसान मुद्दे को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट लिखा है। वह पोस्ट में लिखती हैं 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रही हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।
सिख समुदाय है नाराज
सिखों को लेकर दिए बयान के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली सिख संस्था ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने जानबूझकर अपनी पोस्ट से किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलनों के रूप में बताया है। इसके साथ ही सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी करार दिया गया है। यहां तक की मंगलवार को मुंबई के खार में कंगना के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।
मुंबई में दर्ज हुई शिकायत
#MumbaiPolice has registered an FIR against #KanganaRanaut for her comments on #Instagram pertaining to #Khalistan movement with a purpoted intention to outrage religious feelings based on complaint of Mumbai lawyer. @MumbaiPolice pic.twitter.com/GdWghjJqPT
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के आदेश के बाद खार पुलिस स्टेशन में कंगना रणौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हुई है। इसके साथ ही मुंबई के एक वकील ने भी कंगना के बयानों का विरोध करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
कंगना रणौत किसानों को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुकीं है। लेकिन जब किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहा गया, तो पूरे देश में उनका विरोध तेजी से हो रहा है। यहां तक की उनसे पद्म श्री अवार्ड को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें ट्रोल्स देशद्रोही भी कह रहे हैं।