{"_id":"619ceba512668329b228c95c","slug":"actor-aayush-sharma-reveals-salman-khan-gave-him-relationship-advice-calls-him-the-worst-at-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: आयुष शर्मा ने कहा- सलमान खान रिश्ते की सलाह देने में सबसे खराब, बोले- एक बार तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: आयुष शर्मा ने कहा- सलमान खान रिश्ते की सलाह देने में सबसे खराब, बोले- एक बार तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और आयुष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और दबंग सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने उनके बारे में एक खुलासा किया है। एक्टर आयुष शर्मा का कहना है कि सलमान खान रिश्ते की सलाह देने में सबसे खराब हैं। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। आयुष शर्मा ने 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से शादी की है। जब आयुष शर्मा से यह पूछा गया कि सबसे खराब रिश्ते की सलाह देने वाला कौन है? इसके जवाब में आयुष ने कहा, 'सलमान भाई।'
2 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आयुष शर्मा से पूछा गया क्या सलमान ने उन्हें रिश्ते की कोई सलाह दी? उन्होंने जवाब दिया, 'हां। इसलिए मुझे पता है कि सबसे बुरा कौन है।' गौरतलब है कि आयुष शर्मा ने अभिनेता सलमान खान के साथ 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म में साथ काम किया है और यह फिल्म अब जल्द ही रिलीज होने वाली है।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो में सलमान खान और आयुष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष शर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है जिसमें महज अब 3 दिन बचे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने बातचीत के दौरान आयुष से पूछा था कि सलमान से घर पर और सेट पर मिलने में क्या फर्क है? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि उनके पास इसके दो अनुभव अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष ने कहा कि वह हर दूसरे दिन सलमान खान से मिलने जाते थे और हंसी- मजाक करके वापस आ जाते थे। एक दिन अर्पिता घर से बाहर गई थी और मैं भाई को मिलने आया। इस पर भाई यानी कि सलमान खान ने कहा- तू अजीब इंसान है, बार- बार यहां क्यों आता है?
विज्ञापन
5 of 5
आयुष शर्मा और इजाबेल कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आयुष शर्मा ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान खान को निराश नहीं करना चाहते। उन्होंने यह बात अपने आने वाली फिल्म के बारे में कही थी। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को लेकर उनके ऊपर दबाव और बड़ी जिम्मेदारी है और वह सलमान को निराश नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की। 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान ने ही प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।