शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey Trailer) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और अब ट्रेलर आने के बाद से ही वायरल हो रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्रिकेटर की स्ट्रगल को दिखाया गया है।
Jersey Trailer Out: रिलीज हो गया शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर, कबीर सिंह के बाद फैंस को है एक और ब्लॉकबस्टर का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में शाहिद कपूर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ देता है और बेटे की जर्सी खरीदने के लिए दोबारा मैदान में उतरता है।
यहां देखें ट्रेलर
इससे पहले शाहिद ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- "यही समय है। हमने 2 साल तक ये इमोशन आपके साथ शेयर करने का इंतजार किया है। यह कहानी खास है। यह टीम खास है। यह किरदार खास है। आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को वह महसूस होगा जो मैंने उसे खेलते समय महसूस किया था।"
गौतम तिन्नुरी के डायरेक्शन में बनी जर्सी से शाहिद लगभग 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले शाहिद कपीर कबीर सिंह में नजर आए थे। कबीर सिंह सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में फैंस को शाहिद से कबीर सिंह वाली उम्मीदें ही हैं। शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी
मालूम हो कि 'जर्सी (Jersey)' तेलुगु की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर गौतम ने किया है।