फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday special: कंट्रोवर्सी किंग करण पटेल की वो बातें जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, खुद किया था कबूल

Tue, 23 Nov 2021 05:51 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
TV Actor Karan Patel celebrates birthday read controversies he accepts himself 
करण पटेल

भारतीय टेलिविजन के जानेमाने चेहरे और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के माध्यम से घर-घर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण पटेल आज यानी 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते आज भले ही करण सफलताओं के मकाम पर हैं, लेकिन संघर्ष के दिनों में उन्होंने कम तकलीफें नहीं झेली थीं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते होंगे, लेकिन करण उन्हें खुद स्वीकार करते हैं।

TV Actor Karan Patel celebrates birthday read controversies he accepts himself 
करण पटेल - फोटो : instagram/karan9198

एक चैट शो में करण पटेल ने अपने बारे में हैरान करने वाली बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि एक वक्त था जब वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे थे, लेकिन वो इस सफलता को सहजता से पचा नहीं पा रहे थे। उन दिनों वो बेहद गुस्सैल और चिड़चिड़े स्वभाव के हो गए थे। उन्हें हर छोटी बड़ी बात पर गुस्सा आ जाता था जिसके कारण सेट पर लोगों परेशानी होती थी।

TV Actor Karan Patel celebrates birthday read controversies he accepts himself 
करण पटेल

उन्होंने बताया था कि उन्हें सेट पर देरी से आने की बुरी आदत थी और कई बार तो वह शूटिंग के लिए नशे में भी पहुंच जाते थे। एक बार इसी तरह उन्होंने सेट पर तोड़फोड़ भी कर दी थी जिससे वहां मौजूद लोग उनसे परेशान हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actor Karan Patel celebrates birthday read controversies he accepts himself 
karan patel

एक बार तो उनकी बुरी आदतों के कारण उनकी सह कलाकार बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने सेट पर न आकर एक ऑडियो विजुअल संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि करण के साथ उनका अनुभव बेहद बुरा है। सेट पर उनका इंतजार करते-करते वह थक जाती हैं। ऐसा लगता है जैसे करण उनके कॉलेज के सीनियर हैं जो उनकी रैगिंग करते हैं।
 

विज्ञापन
TV Actor Karan Patel celebrates birthday read controversies he accepts himself 
karan patel

करण बताते हैं कि इसके बाद उनकी छवि इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और वो चार साल तक बेरोजगार थे। इसी दौरान उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ जिससे उन्होंने सीख ली और खुद में परिवर्तन लाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed