फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरे फंसे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, इस वजह से पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

Thu, 21 Feb 2019 11:23 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Thu, 21 Feb 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Pakistan actor Fawad Khan after refused to have his daughter vaccinated
Fawad Khan - फोटो : file photo
'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कपूर एंड संस' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। खबरों मानें तो एक्टर पर बेटी को पोलियो की दवा न पिलाने की वजह से एफआईआर दर्ज हुई है। बेटी को पोलियो की दवा पिलाने से अभिनेता फवाद खान की पत्नी ने इंकार कर दिया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
FIR filed against Pakistan actor Fawad Khan after refused to have his daughter vaccinated
Fawad Khan - फोटो : file photo
पाकिस्तानी वेब साइट डॉन की खबर के अनुसार, लाहौर पुलिस ने पोलियो टीम की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की। पोलियो टीम फैसल शहर में स्थित अभिनेता खान के घर बच्ची को पोलियो की दवा पिलाने गई थी, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी ने बच्ची को दवा पिलाने से मना कर दिया बल्कि ‘इसका विरोध किया और इसके बाद टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया।’  
FIR filed against Pakistan actor Fawad Khan after refused to have his daughter vaccinated
Fawad Khan and Sadaf Khan - फोटो : file photo
इसके बाद उनपर पाकिस्तान पेनल कोर्ट की धारा 269 (जिंदगी में खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए लापरवाही से काम करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना है), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 186 (लोक सेवक के निष्पादन में बाधा डालने का अपराध, सार्वजनिक शुल्क) और 188 (पाकिस्तान के लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR filed against Pakistan actor Fawad Khan after refused to have his daughter vaccinated
Fawad Khan and Sadaf Khan - फोटो : file photo
गौरतलब है कि पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में से एक है जो पोलिया की बीमारी से प्रभावित है। इसके अलावा दो देश नाइजीरिया और अफगानिस्तान भी हैं। पोलियो से अपंग होने या मौत का खतरा रहता है। बता दें कि फिलहाल अभिनेता फवाद खान फिलहाल दुबई में हैं। 
विज्ञापन
FIR filed against Pakistan actor Fawad Khan after refused to have his daughter vaccinated
फवाद खान - फोटो : Social Media
बात करें फवाद खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस माहिरा खान मुख्य भूमिका में होंगी। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed