{"_id":"5b83eabc42c79246627abaa5","slug":"fire-broke-out-in-rk-studio-last-year-now-on-sale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कारण आग की भेट चढ़ गया था RK स्टूडियो, ये तस्वीरें बयां करती हैं बिकने की बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कारण आग की भेट चढ़ गया था RK स्टूडियो, ये तस्वीरें बयां करती हैं बिकने की बड़ी वजह
Mon, 27 Aug 2018 06:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल 2017 सितंबर में बॉलीवुड के मशहूर आरके स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। आग के चलते स्टूडियो के कई महत्वपूर्ण हिस्से जलकर खाक हो गए थे। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने साल 1948 में की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं। लेकिन अब ऋषि और उनके परिवार ने उन्हें बेचने का फैसला लिया है...आइए जानते हैं कि क्या इसे बेचने की वजह यही तो नहीं...
2 of 5
RK Studio
- फोटो : ANI
बता दें कि आर के स्टूडियो में लगी आग बहुत तेजी से फैली थी। आग की वजह से हाल नंबर 1 पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के कड़े प्रयास कर रही थी। ऐसे में एक साल बाद कपूर फैमिली ने इसे बेचने का फैसला लिया है।
3 of 5
RK Studio
- फोटो : ANI
मुंबई मिरर को दिए अपने इंटरव्यू में ऋषि ने साफ-साफ कहा कि उनकी फैमिली ने आपसी विचार विमर्श कर आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया है। बता दें कि स्टूडियो में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाडियों के साथ ही पानी के 5 टैंकर भी मंगाए गए थे। आगे की स्लाइड में जानें, कैसे लगी आग...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RK Studio
- फोटो : ANI
स्टूडियो में बिजली वायरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दरअसल, इस स्टूडियो को नया लुक देने के लिए वायरिंग के साथ ही डेकोरेशन का भी काम चल रहा था लेकिन आग की वजह से पूरा हाल ही बर्बाद हो गया। आगे जानें, आर के स्टूडियो के बेहतरीन गुजरे जमाने के बारे में...
विज्ञापन
5 of 5
RK Studio
- फोटो : ANI
ये आग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर लगी। ये शो अब बंद हो चुका है और शनिवार होने की वजह से कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं था। ये शो सोनी चैनल पर आता था।
#Update Fire at RK Studio: Fire broke out at the sets of TV show 'Super Dancer'. There was no crew at the set, today being Saturday #Mumbaipic.twitter.com/eujSGG1DgE
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।