{"_id":"59f88a2f4f1c1bdb538ba0ca","slug":"first-look-of-film-manikakarnika-kangana-ranaut-rani-laxmi-bai-is-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रिवॉल्वर रानी' बनी 'झांसी की रानी', हाथ में तलवार लिए सामने आया कंगना का पहला लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रिवॉल्वर रानी' बनी 'झांसी की रानी', हाथ में तलवार लिए सामने आया कंगना का पहला लुक
Wed, 01 Nov 2017 08:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की पीरियड फिल्म 'मणिकर्णिका' का जब से ऐलान हुआ है, तब से उनके फैन्स को फिल्म में उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार था। कुछ महीने पहले ही एक स्केच लीक हुआ था जिसे फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना का लुक बताया गया था। लेकिन फैन्स का इंतजार अब खत्म हुआ, क्योंकि सामने आ गया है कंगना का नया लुक
2 of 5
kangana
बता दें कि जयपुर में चल रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कंगना का 'झांसी की रानी' का लुक सामने आया है। ये फिल्म की बिल्कुल एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं जिसमें कंगना बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
3 of 5
kangana
कंगना ने सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी हुई है और सिर पर पगड़ी। फिल्म की शूटिंग जयपुर के अम्बर किले में चल रही है। जहां लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana
ये पहली बार है जब कंगना अपने फिल्मी करियर में किसी आइकॉनिक रोल में नजर आएंगी। 'मणिककर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेखक और डायरेक्टर विजयेन्द्रा प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रसाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' में भी अपनी कलम का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kangana
फिल्म में कंगना के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'झलकारी बाई' का किरदार निभाएंगी जो अंग्रेजों से आखिरी दम तक लड़ती रही थीं। बता दें कि अंकिता फिल्म 'पद्मावती' में भी वैभव टाटवावाड़ के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म 'मणिककर्णिका' 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।