{"_id":"59c874d94f1c1b96688b6691","slug":"first-look-of-shahid-in-deepika-and-ranveer-starrer-sanjay-leela-bhansali-film-padmavati-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' में शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक, पहली बार रॉयल अवतार में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' में शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक, पहली बार रॉयल अवतार में आए नजर
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजयलीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के फर्स्ट लुक का फैंस को काफी समय से इंतजार था। फिल्म मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म करते हुए दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज किया था। इसके बाद फिल्म में शाहिद कपूर का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। तो देर किस बात की शाहिद कपूर का महाराजा अंदाज देखने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का।
shahid kapoor
इस फिल्म में शाहिद कपूर राजा महारावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ ही देर पहले शाहिद कपूर ने इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शाहिद इस अंदाज में वीर योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं। ये है फिल्म का दूसरा पोस्टर:
#MaharawalRatanSingh #Padmavati @FilmPadmavati pic.twitter.com/1FZv58z8IP
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 25, 2017
padmavati
सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए शाहिद ने लिखा, 'महारावल रतन सिंह। साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक'। शाहिद कपूर के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार है जब शाहिद कपूर राजा के रोल में नजर आने वाले है। इसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
महारावल रतन सिंह. साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक. #Padmavati @FilmPadmavati #MahaRawalRatanSingh pic.twitter.com/Gn3XUHuN11
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 25, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
padmavati
फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर के रोल की बात करें तो वो खिलजी की भूमिका निभाएंगे। वहीं शाहिद कपूर भी फिल्म में महारावल रत्न सिंह का अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में अब रणवीर सिंह के लुक का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
bajirao mastani
ये पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है, इससे पहले ये जोड़ी 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आ चुकी है। वहीं दीपिका के महारानी अंदाज की बात करें तो वो इससे पहले 'मस्तानी' के रोल में काफी पसंद किया गया था। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।