फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बनीं शहनाज गिल, बराक ओबामा ने 'अमेरिकन फैक्ट्री' की टीम को दी बधाई, पांच खबरें

Tue, 14 Jan 2020 11:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
five news of Barack Obama Saif Ali Khan Shehnaz Gill Urvashi Rautela Kabir Khan
Shehnaz Gill, Barack Obama - फोटो : amar ujala

बराक ओबामा की फिल्म को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेशन


हाल ही में 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की फिल्म 'अमेरिकन फैक्ट्री' ने अपनी जगह हासिल की है। अपनी इस उपलब्धि पर ओबामा ने अपने प्रोडक्शन हाउस के मेकर्स को बधाई दी है। इस बात की जानकारी खुद बराक ओबामा ने ट्विटर के जरिए दी है। 
 

 

five news of Barack Obama Saif Ali Khan Shehnaz Gill Urvashi Rautela Kabir Khan
Saif Ali Khan - फोटो : social media

तानाजी में सैफ की तारीफ से खुश हुईं करीना कपूर
बॉलीवुड फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान का नेगेटिव किरदार है। उनके किरदार का नाम उदय भान सिंह है। दर्शक उनके इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब सैफ की पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैफ के अभिनय के मिल रहे प्यार पर करीना कपूर ने कहा है कि 'मैं सच में काफी उत्सुक हूं. मैं काफी खुश हूं और थैंकफुल हूं कि ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।' 

five news of Barack Obama Saif Ali Khan Shehnaz Gill Urvashi Rautela Kabir Khan
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

शहनाज गिल का टिकटॉक वीडियो वायरल
पंजाबी गायिका शहनाज गिल इन दिनों बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। वह बिग बॉस के घर में अपने खेल और बर्ताव की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच शहनाज का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि ये काफी पुराना हैं। इस वीडियो में शहनाज दुल्हन से लेकर अपने अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को Instant Tik Tok नाम के यूट्यूब चैनल साझा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Barack Obama Saif Ali Khan Shehnaz Gill Urvashi Rautela Kabir Khan
Urvashi Rautela with Ferrari - फोटो : Youtube

उर्वशी रौतेला का वर्क आउट वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर वर्क आउट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला 100 किलोग्राम वजन उठाती नजर आ रही हैं। अपने जिम वीडियो को खुद उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है, जिसने तहलका मचाकर रख दिया है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

100 Kgs HACK POWER SQUATS (Tag ur 5 fitness bffs) . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . #love #Urvashi #BodyByUrvashi #fitness #gym #fit #workout #motivation #instagood #squat

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on

विज्ञापन
five news of Barack Obama Saif Ali Khan Shehnaz Gill Urvashi Rautela Kabir Khan
Ranveer Singh and Kabir Khan - फोटो : file photo

साल 1983 के विश्व कप के बारे में कबीर खान ने दिया गलत तथ्य
मशहूर निर्देशक कबीर सिंह जल्द फिल्म 83 लेकर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म साल 1983 में पहली बार क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम पर आधारित है। इस बीच साल 1983 के विश्व कप के बारे में गलत जानकारी देने की वजह से कबीर खान सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा कि साल 1983 से पहले विश्वकप के इतिहास में भारत ने एक भी मैच नहीं जीता था। उसकी इस बात पर एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर कबीर खान को गलत बता दिया। यूजर ने कहा कि टीम इंडिया ने 1983 से पहले साल 1975 के विश्वकप में ईस्ट अफ्रीका को हराया था। उस मैच में फारुख इंजीनियर को मैन ऑफ दी मैच भी दिया गया था। ऐसे में कबीर खान के तथ्यों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed